आपके चेहरे के लिए रामबाण है छुहारा, जानें फायदे
Tips To Use Dry Dates For Skin care: आज के समय में लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए तमाम तरह के डाइट फालो करते हैं। इन डाइट में ड्राई फ्रूटस भी होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक ड्राई फ्रूट के बारे में बताएंगे, जो आपके स्वास्थ्य के साथ आपके बाल और स्किन का भी ध्यान रखता है।;
Tips To Use Dry Dates for Skin care: ज्यादातर लोग ऐसे होते है, जो रोजना छुहारे का सेवन करते हैं। इसके सेवन से आप स्वस्थ रहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा की छुहारे के सेवन से आपकी स्किन से संबंधित समस्या दूर हो सकती है। इसके सेवन से आपके बाल भी काफी अच्छे हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि छुहारे के सेवन से आपका स्वास्थ्य, स्किन और बाल कैसे स्वस्थ होते हैं।
छुहारे में पाए जाने वाले पोषक तत्व
छुहारा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ये हमारे त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। छुहारे में विटामिन ए, मैगंनिशियम, फोलिक एसीड, मैगनीज और कॉपर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये हमारे त्वचा और बालों के लिए लाभदायक होता है।
छुहारे में पाए जानें वाले पोषक तत्व
फेस स्क्रब बनाएं
आप अपनी त्वचा की देखभाल के लिए छुआरे का स्क्रब बना सकते हैं। फेस स्क्रब बनाने के लिए आप एक कप दूध में पांच से छ: छुआरे को रात में भिगो दें। इसके बाद भिगोए हुए छुहारो को सुबह मिक्सी में एकदम बारिक पीस लें। फिर इस पेस्ट में एक चम्मच सूजी और एक चम्मच शहद मिलाकर अपने फेस पर लगाएं। लगभग 5 से 7 मिनट तक इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और ठंडे पानी से धो दें। ऐसा हफ्ते में 2 से 3 बार करें, फिर आप फर्क महसूस करेंगे।
यह भी पढ़े: Litchi Peel Benefits: लीची के छिलके हैं लाभदायक, जानें वजह
बोलों के लिए छुआरा रिंस बनाए
आप अपने बालों के देखभाल के लिए छुआरे के रिंस बनाकर प्रयोग कर सकते हैं। छुआरे का रिंस बनाने के लिए 12 से 15 छुआरे को पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। इसके बाद इस पानी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब पानी अच्छे से ठंडा हो जाए तब इस पानी से अपने बालों को धो लें। ध्यान रखें, इसके प्रयोग के बाद शैम्पू का प्रयोग नहीं करना है। इसके साथ ही ध्यान दें कि छुआरे का रिंस का प्रयोग करने के बाद लगभग 3 से 4 दिन तक कोई भी हेयर केयर प्रोड्क्ट्स का उपयोग न करें।
बोलों के लिए छुआरा रिंस बनाए
छुआरे का फेस पैक
छुआरे का फेस पैक बनाने के लिए 10 से 12 छुआरे को रातभर एक से डेढ़ कप दूध में भिगो दें और सुबह इसे मिक्सी में एकदम बारिक पीस लें। फिर इस पेस्ट में 1 से 2 चम्मच फूल क्रीम दूध की मलाई और इसके साथ ही इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला दें, फिर इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। जब पैक अच्छे से सूख जाए तब ताजे पानी से धों दें और प्रयास करें 2 से 4 दिन तक कोई ब्यूटी प्रोड्क्टस न प्रयोग करें।
छुआरे का फेस पैक