Valentine Day Special: वैलेंटाइन डे के दिन ऐसे हों तैयार, नहीं हटेगी साजन की नजर
Valentine Day Special: वैलेंटाइन-डे जैसे खास मौके के लिए आपका लुक भी चार्मिंग और गॉर्जियस होना चाहिए। इसके लिए इस दिन रेडी होते समय अपने मेकअप को प्रॉपर तरीके से करना होगा। अगर आपको इसके स्टेप्स के बारे में पता नहीं है कि अच्छा मेकअप कैसे किया जाए, तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आएं हैं।;
Valentine Day Special: वैसे तो लव-कपल्स (Love Couples) के लिए हर दिन खास होता है लेकिन प्यार के लिए पूरी तरह डेडिकेटेड वैलेंटाइन-डे (Valentine-Day) की बात ही अलग होती है। इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए आपने भी तैयारी शुरू कर दी होगी। इस दिन के लिए आप खूबसूरत और प्यारी तो जरूर नजर आना चाहेंगी, ताकि आपको देखकर साजन की नजर आप पर ही टिकी रहे। अपनी ब्यूटी को निखारने के लिए आप डिफरेंट तरह के मेकअप ट्राई (Makeup Ideas for Valentine Day) कर सकती हैं। अपनी इस स्टोरी में हम आपके लिए लेकर आएं हैं ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा (Beauty Expert Bharti Taneja) से कुछ मेकअप टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
बेस मेकअप (Base Make-up)
स्पेशल ऑकेजन मेकअप के लिए, उससे पहले सीरम या 24 कैरेट गोल्ड ऑयल अप्लाई करना इफेक्टिव रहेगा। दरअसल, सीरम या ऑयल आपके मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाता है, मेकअप अच्छी तरह स्प्रेड हो जाता है। इसके अलावा स्किन ऑयल या सीरम, स्किन और मेकअप प्रोडक्ट के बीच एक ऐसी लेयर क्रिएट करता है, जो स्किन को नुकसान नहीं पहुंचने देती।
अप्लाई करें प्री बेस (Apply Primer)
प्री बेस को प्राइमर भी कहा जाता है। प्री बेस अप्लाई करने से स्किन के पोर्स फिल होते हैं, जिससे स्किन के रिंकल्स हाइड हो जाते हैं, स्किन सॉफ्ट हो जाती है और मेकअप ईजिली स्प्रेड हो जाता है। प्री बेस लगाने की वजह से मेकअप बहुत सुंदर तरीके से उभरकर आता है। साथ ही स्किन सॉफ्ट और स्मूद भी हो जाती है।
आई मेकअप (Eye Makeup)
आप वैलेंटाइन-डे में दिन या रात के हिसाब से अलग-अलग तरह से मेकअप कर सकती हैं। आमतौर पर इस दिन मेकअप के लिए रेड और पिंक कलर को प्रेफरेंस दी जाती है। लेकिन लेटेस्ट ट्रेंड की बात करें तो आजकल अलग-अलग कलर्स के पेयर भी अप्लाई किए जा रहे हैं। जैसे रेड ड्रेस के साथ ग्रीन कलर का आईशैडो और पिंक ड्रेस के साथ पर्पल कलर का आईशैडो लगा सकती हैं। नाइट सेलिब्रेशन के लिए स्मोकी आइज ज्यादा पसंद की जाती हैं। आप स्मोकी के साथ पिंक, रेड आइशैडो लगा सकती हैं। इसके बाद आंखों में ग्लिटर अप्लाई कर सकती हैं। यह आजकल फैशन में है। रेड, पिंक, पर्पल कलर का ग्लिटर ज्यादा पसंद किया जा रहा है। जहां तक बात आईलाइनर की है, तो इन दिनों कैट आइज और विंग लाइनर ट्रेंड में हैं। मस्कारा हमेशा डबल शेड लगाएं। इससे आपकी आंखें बहुत ही खूबसूरत नजर आएंगी।
ब्लशर (Blusher)
मेकअप करते समय कई महिलाएं ब्लशर को इग्नोर कर देती हैं। आप ऐसा बिल्कुल ना करें। खासकर वैलेंटाइन-डे लुक को संवारने के लिए ब्लशर बहुत इंपॉर्टेंट है। आजकल डबल ब्लशर फैशन में है। पिंक के साथ पर्पल ब्लशर लगाएं। इस तरह का ब्लशर यंग वूमेन खूब पसंद कर रही हैं।
लिपस्टिक (Lipstick)
इस खास दिन के लिए लिपस्टिक के सबसे अच्छे शेड्स रेड, पिंक और पर्पल माने जाते हैं। अगर आप शाइनिंग लिप्स चाहती हैं, तो लिप ग्लॉस अप्लाई कर सकती हैं। यह इन दिनों काफी पसंद भी किया जा रहा है। लेकिन ग्लॉसी लिप्स लॉन्ग लास्टिंग नहीं होते। इसलिए ग्लॉस को हमेशा सेंटर में ही अप्लाई करें। यह धीरे-धीरे खुद ही लिप्स में स्प्रेड हो जाएगा। आप थिक ग्लॉस ही यूज करें। इस तरह आपका लुक लव-डे सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह कंप्लीट हो जाएगा।
जरूर करें नेल आर्ट (Nail Art)
आप चार्मिंग लुक के लिए स्पेशल मेकअप कर रही हैं, तो ऐसे में नेल्स को इग्नोर करना सही नहीं है। आप इस दिन के लिए स्पेशल रेड या पिंक कलर की नेलपॉलिश अप्लाई कर सकती हैं। वैसे इस दिन के लिए खास नेल आर्ट भी बनवाया जा सकता है। नेल आर्ट में हार्ट या फ्लॉवर बनवा सकती हैं।