Dussehra 2023: वीकेंड पर दशहरा देखने का बना रहें है प्लान, तो इन जगहों पर करें विजिट

Dussehra 2023: दशहरा पर्व भारतदेश के महत्तवपूर्ण त्योहारों में से एक है। दशहरे का जश्न देखने के लिए लोग घूमने का प्लान करते हैं। अगर आप भी दशहरे के जश्न को जीना चाहते हैं, तो भारत की इन जगहों को करें विजिट।;

Update: 2023-10-22 06:54 GMT

Dussehra 2023: दशमी के दिन मनाया जाने वाला दशहरा पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। देश के कई हिस्सों में इस त्योहार को अलग ही तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। लेकिन भारत में कई राज्य ऐसे हैं जहां पर दशहरे को देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। इसके साथ ही इन जगहों का दशहरा जश्न पूरी दुनिया में लोकप्रिय है।

दशहरा पर्व प्रत्येक साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। दशहरा पर्व मनाने के पीछे कई तरह की मान्यताओं का वर्णन किया गया है। पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, इसलिए शारदीय नवरात्र के दसवें दिन दशहरा उत्सव मनाया जाता है। ऐसी कई और मान्यताओं का वर्णन पौराणिक कथाओं में मिलता है। इस दिन रावण के पुतले को जलाने का नियम है। दशहरे के जश्न को जानने और देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। अगर आप भी दशहरे के पर्व पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो भारत के इन शहरों को करें भ्रमण..

कोलकाता

नवरात्र हो या दशहरा कोलकाता में इस पर्व को बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। नवरात्रि के पर्व पर इस शहर को पंडालों की खूबसूरती से सजाया जाता है। इन पंडालों में देवी दुर्गा के लिए खास स्थान बनाया जाता है, जहां पर माता की प्रतिमा स्थापित की जाती है। इस दिन यहां की महिलाएं सफेद और लाल रंग की विशेष साड़ी पहन कर तैयार होती है। दशहरे के दिन यहां की महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।

कुल्लू

कुल्लू में दशहरे का पर्व सात दिनों तक मनाया जाता है। उत्सव के खास मौके पर यहां जुलूस निकालने का नियम है। इस जुलूस में भारी तादाद में भक्तों की भीड़ एकत्र होती है। ये भक्त इस दिन अपने सिर पर देवी-देवताओं को रखकर यात्रा में शामिल होते हैं। कुल्लू में दशहरा उत्सव के दौरान मेला लगता है, जिसमें कुल्लू की संस्कृति को आप बारीकी से देख सकते हैं।

गुजरात

गुजरात में अलग प्रकार से दशहरे का पर्व मनाया जाता है। यहां पर दशहरे के दिन राम रावण की सेना में युद्ध होता है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जमा होती है। दशहरा के मौके पर गरबा कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है, जो काफी फेमस है।

दिल्ली

दशहरा पर्व पर दिल्ली को भी बहुत ही खूबसूरती के साथ सजाया जाता है। विजयदशमी के अवसर पर जगह-जगह पर रामलीला और मेले का आयोजन होता है। अगर आप दिल्ली शहर में रहते या फिर घूमने आए हैं ,तो सुभाष मैदान आपके लिए दशहरा देखने का अच्छा ऑप्शन है।

Also Read: Budget Friendly World Tour: कम पैसों में प्लान करें फॉरेन ट्रिप, ये देश है परफेक्ट बजट फ्रेंडली डेस्टिनेश

Tags:    

Similar News