Walking On Grass: सुबह के वक्त रोजाना घास पर नंगे पैर चलेंगे, तो दूर होंगी ये बीमारियां

Walking On Grass: आज के समय शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पैदल चलना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर सुबह के वक्त घास पर नंगे पैर चला जाए, तो शरीर को कई फायदे होते हैं। चलिए जानते हैं...;

Update: 2023-11-05 09:49 GMT

Walking On Grass: सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में शरीर का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है। साथ ही, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट के साथ व्यायाम करना भी जरूरी होता है। लेकिन आज के समय में लोगों की बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों को व्यायाम करने का समय नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से वह जल्दी बीमार हो जाते हैं। आइये जानते हैं कि पैदल चलने से बॉडी पर क्या असर होता है। 

ऐसे में वॉकिंग करना भी खुद को फिजिकली फिट रखने का सबसे अच्छा ऑप्शन है। अगर आपको व्यायाम करने का समय नहीं मिल रहा है, तो आप पैदल चलके भी कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है घास पर नंगे पैर पैदल चलने से नॉर्मल पैदल चलने के मुताबिक ज्यादा फायदा होता है। खासतौर पर सुबह के समय पर घास पर चलने से फायदा होता है। आइये जानते हैं कि सुबह के वक्त घास पर नंगे पैर चलने से क्या फायदा होता है।

घास पर चलने से सूजन कम होती है 

हेल्थ एक्सपर्ट्स द्धारा किए गए शोध के बाद यह सामने आया है कि सुबह के वक्त घास पर करीब 2 घंटे तक नंगे पैर चलने से पैरों की सूजन कम होती है। इससे डायबिटीज टाइप-2, हार्ट संबंधी समस्या और कैंसर के खतरे को भी कम करता है।

पाचन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है

एक रिसर्च के बाद सामने आया है कि धरती के साथ आपका शारीरिक संपर्क सर्कैडियन रिदम और नर्वस सिस्टम को रेगुलेट करने में मददगार हो सकता है। इससे हार्मोन रिलीज, स्वस्थ शरीर के तापमान, पाचन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रहता है।  

स्ट्रेस को कम करने में कारगर

ज्यादातर डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए सुबह के वक्त घास पर नंगे पैर चलने की सलाह देते हैं। इससे मन भी शांत होता है और स्ट्रेस भी कम होता है। आज के समय में लोग अपने काम को लेकर इतना ज्यादा बिजी हो जाते हैं कि उन्हें घर और ऑफिस की टेंशन लगती है। यही कारण है कि उनके स्ट्रेस हार्मोन्स बढ़ जाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह घास पर नंगे पैर चलें। इससे आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहेगी।

मूड अच्छा होगा 

कुछ लोगों को घास पर नंगे पैर चलने से खुशी मिलती है और काफी रिलेक्स महसूस करते है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि घास पर चलने से शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होने में मदद मिलती है। ये नेचुरल तरीके से मूड को अच्छा कर देता है। 

अच्छी नींद के लिए 

सुबह के वक्त घास पर नंगे पैर चलने से नींद अच्छी आती है। इससे स्लीप साइकल हार्मोन में बदलाव आता है। जब घास पर चलते हैं, तो जमीन के इलेक्ट्रॉन्स के संपर्क में आने से सर्कैडियन रिदम को रेगुलेट करने में मदद मिलती है। इसलिए आज से ही आप सुबह रोजाना घास पर नंगे पैर चलना शुरू करें। 

दर्द में मिलता है आराम 

अगर आपको कोई पुराना दर्द आज ही परेशान कर रहा है, तो आज से ही घास पर नंगे पैर चलना शुरू करें। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। अगर रोजाना घास पर नंगे पैर चला जाए, तो सूजन और दर्द में काफी आराम मिलता है। इसलिए आज से ही आप डेली रूटीन में सुबह घास पर चलना शुरू करें।

घास पर चलने से प्रकृति से जुड़ाव होता है

अगर रोजाना सुबह घास पर नंगे पैर चला जाए, तो ऐसा कहते हैं कि पृथ्वी से जुड़ाव होता है। इससे आपकी प्रकृति के भावना बढ़ जाती है, जिससे हमें संतुष्टि मिलती है। साथ ही, रोज की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

ये भी पढ़ें:- Diwali 2023: प्रदूषण और पटाखों से होती हैं आंखों में जलन, तो ऐसे करें बचाव

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Tags:    

Similar News