Arrange Marriage कर रहे हैं, तो पार्टनर से करें ये सवाल, कहीं जिंदगी ना हो बर्बाद
Arrange Marriage: यहां देखें अरेंज मैरिज करने से पहले आपको अपने पार्टनर से क्या सवाल करने चाहिए।;
Best Relationship Tips: लड़के हो या लड़कियां हर किसी की जिंदगी में शादी बहुत ही अहम पड़ाव होता है। शादी के बाद 2 लोगों के साथ-साथ 2 परिवारों की लाइफ भी बदल जाती है। यही वजह है कि लड़के और लड़कियां अपने लाइफ पार्टनर और आने वाले भविष्य को लेकर स्ट्रेस में रहते हैं। यह स्थिति अरेंज मैरिज में ज्यादा देखने को मिलती है, क्योंकि इस सिचुएशन में कपल एक दूसरे को पहले से नहीं जानते हैं। उनके मन में अपने होने वाले लाइफ पार्टनर को लेकर कई सवाल होते हैं। अरेंज मैरिज के मामले में ज्यादातर ऐसा होता है कि कपल एक दूसरे को रिश्ता तय होने के बाद जानना शुरू करते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो हम आपके लिए बहुत ही बेहतरीन टिप्स लेकर आये हैं। इन टिप्स की मदद से आप सगाई से शादी के बीच वाले समय में अपने पार्टनर को अच्छे से जान और समझ (Relationship Tips) पाएंगे।
लाइफ पार्टनर के लाइक्स और डिसलाइक्स जानना जरूरी
अगर आप किसी अनजान शख्स के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने वाले हैं, तो आपको उनके बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है। आपको उनकी पसंद-नापसंद का पता होना चाहिए। इसके साथ ही आप यह भी पता लगाएं कि क्या आप दोनों की पसंद में कुछ मिलता है या नहीं, इस जानकारी से आप उनके नेचर को भी थोड़ा बहुत समझ पाएंगे। साथ ही आपको यह भी पता चल जाएगा कि अपने मंगेतर के साथ शादी करना आपके लिए कितना आसान या मुश्किल होने वाला है। अगर आप दोनों की पसंद थोड़ी भी मैच करती है, तो आपके लिए साथ रहना आसान हो सकता है। वहीं, आप दोनों में छोटे मोटे वाद विवाद भी कम होंगे।
मंगेतर के व्यवहार पर दें खास ध्यान
इसके लिए आप जब भी अपने मंगेतर के साथ कहीं जाएं, तो लोगों के साथ उनके व्यवहार को ध्यान से देखें। अगर आपके व्यवहारों और विचारों में जरा भी समानता होगी, तो आपका जीवन आसान हो जाएगा। अगर आप दोनों के विचारों में ज्यादा अंतर होगा, तो आपकी शादी के बाद विवाद बढ़ सकते हैं। इसके अलावा लाइफ पार्टनर का व्यवहार आपके, आपके परिवार, उनके खुद के परिवार और अपने आसपास के लोगों के लिए कैसा है, ये पता लगाएं।
भविष्य के प्लान जानने की कोशिश
जैसा की हमने आपको बताया, शादी के बाद लड़के और लड़की दोनों का भविष्य एक दूसरे से जुड़ जाता है। ऐसे में आपके पार्टनर की भविष्य की योजनाओं का असर आपके ऊपर भी होगा। यही कारण है कि भविष्य की योजनाओं का आपको पहले से पता होना चाहिए। इसके साथ ही मंगेतर का करियर, आपके करियर को लेकर उनके विचार भी जान लें।
किसी दबाव में तो नहीं कर रहे शादी
शादी से पहले मंगेतर से पूछें कि क्या वह इस शादी से खुश हैं। कहीं, वो किसी दबाव में यह फैसला तो नहीं ले रहे हैं। साथ ही, शादी को लेकर उनके क्या विचार हैं। अरेंज मैरिज में कभी-कभी लोग खुलकर शादी के लिए मना नहीं कर पाते हैं। हालांकि, जबरदस्ती की शादी करने से 2 लोगों की जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं।
Also Read: Long Distance Relation को इन टिप्स से बनाएं सक्सेसफुल, कम हो जाएंगी दूरियां