Weekend Getaways: दिल्ली से कुछ घंटों की दूरी पर मौजूद जगहों की लिस्ट, Must Visit
Weekend Getaways: यहां देखिये दिल्ली के पास घूमने वाली जगहों की लिस्ट, वीकेंड पर परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिता सकेंगे।;
Weekend Getaways Near Delhi: दिल्ली अपने अंदर मॉडर्न थिंकिंग के साथ ही देश के इतिहास से जुड़े अहम पहलूओं को संजोय हुए हैं। आपको यहां बड़ी-बड़ी 5 स्टार इमारतों के साथ ऐतिहासिक धरोहर का दीदार करने का मौका भी मिलेगा। इसके बाद दिल्ली का बेहतरीन स्ट्रीट फूड आपकी क्रेविंग्स का बेहतरीन इलाज है। हालांकि, इस शहर की चिलचिलाती गर्मी और सड़कों पर लगा जाम, आपको परेशान कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ घूमने जाना चाहते हैं, तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको बताएंगे दिल्ली से बस कुछ घंटों की दूरी पर मौजूद बेहतरीन घूमने लायक जगहें (Travel Destinations) कौन सी हैं।
वीकेंड पर दिल्ली के पास इन जगहों पर घूमने का प्लान बनाएं:-
- मसूरी: पहाड़ों की रानी के रूप में जाना जाने वाला मसूरी दिल्ली से लगभग 7 घंटे की दूरी पर स्थित एक बेहतरीन हिल स्टेशन है। यह जगह नेचर लवर्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
- नैनीताल: नैनीताल दिल्ली से लगभग 7 घंटे की दूरी पर स्थित एक बहुत फेमस हिल स्टेशन है। यह जगह अपनी शांत झीलों, खूबसूरत पहाड़ों और सुहावने मौसम के लिए देश भर में मशहूर है।
- अमृतसर: अमृतसर दिल्ली से लगभग 8 घंटे की दूरी पर स्थित एक शहर है। यह जगह स्वर्ण मंदिर के लिए प्रसिद्ध है, जो सिख धर्म का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। यह शहर पंजाब के समृद्ध इतिहास और संस्कृति की अनूठी झलक दिखाता है।
- आगरा: दिल्ली से सिर्फ 4 घंटे की दूरी पर स्थित है। यहां मौजूद ताज महल दुनिया के सात अजूबों में से एक है। ताजमहल के अलावा, आगरा अपनी प्राचीन मुगल वास्तुकला और संस्कृति के लिए भी मशहूर है।
- जयपुर: पिंक सिटी के रूप में भी जाना जाने वाला जयपुर इतिहास, संस्कृति और वास्तुकला से समृद्ध है। दिल्ली से लगभग 5 घंटे की दूरी पर स्थित जयपुर में किलें, महलों, मंदिरों और रंगीन बाजारों में घूमने का मजा ही कुछ और होता है।
Also Read: दोस्तों के साथ Haunted Heritage Walk का उठाएं लुत्फ, जानें कीमत और कैसे करें बुकिंग