Wet Shoes: बरसात में नहीं सूख रहे जूते तो अपनाएं ये टिप्स

Geele Joote Ko Kaise Sukhaye: बारिश में जूते सुखने में काफी समस्या होती है, इसलिए आज हम आपको जूते सुखाने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे।;

Update: 2023-07-10 11:06 GMT

How To Dry Your Wet Shoes During Rainy Season: बारिश के मौसम में कपड़े और जूते सूखने में काफी समस्या होती है। कई दिनों तक हमारे कपड़े और जूते नहीं सूखते हैं। जिसकी वजह से कपड़ों में बदबू हो जाती है और उन्हें फिर से बिना धोएं पहनने का मन नहीं करता है। इसलिए आज हम आपको मानसून में जूते सुखाने के टिप्स के बारे में बताएंगे।

मानसून में गीले जूतों को ऐसे सुखाएं

1. पंखे के नीचे सुखाएं (Dry under fan)

जब बरसात के मौसम में कई दिनों तक धूप न निकले तो गीले जूते को पंखे के नीचे रखकर सूखा सकते हैं। जूते सुखाने के लिए आप सबसे पहले फीते को निकाल दें और इनसोल (Insole) को भी निकाल लें और जूते के साथ सीलिंग फैन के नीचे रखकर सूखा दें। अगर आपको ज्यादा जल्दी सुखाना है तो आप इन चीजों को टेबल फैन के सामने रखकर सूखा दें।

Also Read: White Salt : सफेद नमक की जगह खाएं काला नमक, इन बीमारियों से बचे रहेंगे

2. हेयर ड्रायर चलाएं (Run a hair dryer)

गीले जूतों को सुखाने के लिए आप हेयर ड्रायर (hair dryer) का प्रयोग कर सकते हैं। हेयर ड्रायर का काम तो बालों को सुखाना होता है, लेकिन आप इसका प्रयोग जूतों को सुखाने के लिए भी कर सकते हैं। आप इसके हीट मोड (heat mode) को ऑन कर लें और जूते के अंदरूनी हिस्से की तरफ ब्लो करते रहें। इससे आपके जूते जल्दी सुख जाते हैं।

Also Read: FIRST AID BOX: फर्स्ट एड किट में जरूर रखनी चाहिए ये चीजें, जरूरत पड़ने पर आ सकती है काम

3. पेपर की मदद लें ( Take help of paper)

आप टिश्यू (tissue) पेपर या पुराने न्यूज पेपर (newspapers) का यूज करके भी गीले जूतों को सूखा सकते हैं। इसके लिए आप सबसे पहले कागज को जूते के अंदर भर दें और प्रयास करें कि ये ज्यादा से ज्यादा पानी को सोख लें। इसे आप अधिक से अधिक बार करें, इसके बाद आप जूते को कही और सूखने के लिए रख दें। इससे यह आसानी से सूख जाएंगे।

Tags:    

Similar News