भारतीय लड़कों से क्यों शादी कर रही विदेशी लड़कियां? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

Relationship Tips: आखिर क्यों भारतीय लड़कों से शादी करती हैं विदेशी लड़कियां। जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह क्या है।;

Update: 2023-01-09 11:42 GMT

Relationship Tips: आपने अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे कपल्स को देखा होगा, जो अलग-अलग धर्मों, रीति-रिवाजों, परंपराओं, संस्कृतियों और देशों से होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आजकल के समय में विदेशी लड़कियां भारतीय लड़कों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट हो रही हैं? दरअसल, ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, एक स्टडी में ये खुलासा हुआ है कि भारतीय लड़के शादी के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। क्योंकि भारतीय संस्कृति (Indian Culture) में पले और बड़े हुए लड़के विदेशी सभ्यता में पले लड़कों से बहुत अलग होते हैं। भारतीय लड़के हर वक्त अपने पार्टनर ख्याल रखते हैं और हमेशा उनका साथ देते हैं।

इतना ही नहीं, भारतीय लड़कों को रिश्तों की कदर होती है। वह अपने रिश्तों को निभाने की पूरी कोशिश करते हैं, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि विदेशी लड़के अपने रिश्तों की कदर नहीं करते या अपनी पार्टनर और फॅमिली का ख्याल नहीं रहते हैं। विदेश लोग भी ये सभी चीजें करते हैं, लेकिन भारतीय लड़के थोड़ी ज्यादा करते हैं और अंडरस्टैंडिंग होते हैं। यही कारण है कि भारतीय लड़कियों के साथ-साथ विदेशी लड़कियां भी भारतीय लड़कों से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों विदेश लड़कियां भारतीय लड़कों में ही अपना लाइफ पार्टनर देखती हैं।

परिवार का साथ देते हैं

भारतीय लड़कों को बचपन से ही जिम्मेदारी लेना और उसे अच्छी तरह निभाने की कोशिश करना सिखाया जाता है। वह अपने परिवार के प्रति बहुत जिम्मेदार होते हैं, इसलिए वे अपनी पत्नी और बच्चों को हमेशा हर मुश्किल से बचते हैं। वह अपने माता-पिता को पीछे छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ते हैं, वह अपने पेरेंट्स का भी ख्याल रखते हैं। भारतीय लड़के अपने पार्टनर के लिए काफी वफादार होते हैं, ऐसे में वे जिस किसी के साथ भी रिलेशन में होते हैं , उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हैं।

जिम्मेदारियों से डरकर नहीं भागते

भारतीय लड़के अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, वे कड़ी मेहनत और कभी अपनी जिम्मेदारियों को पीछे छोड़कर भागते नहीं हैं। यही वजह है कि विदेशी लड़कियां भी इनको पसंद करती हैं। दूसरे देशों के लड़कों की बात करें तो वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों से दूर भागते हैं और अपने करियर और जीवन पर ज्यादा फोकस करते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि विदेशी लड़के ऐसे में थोड़े से स्वार्थी होते हैं। भारतीय लड़कों की बात करें तो उनके लिए परिवार ही सब कुछ है और वह उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं।

संस्कृति को हमेशा रखते हैं याद

भारतीय लड़के चाहे जहां भी चले जाएं अपनी संस्कृति को कभी नहीं भूलते हैं। भारत संस्कृति और रीति रिवाजों का देश है। ऐसे में भारतीय लड़के जितने चाहे बड़े और अमीर क्यों न हो जाएं, वे अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं।

परिवार के साथ रहना

भारत में आज भी लोग अपने पेरेंट्स और परिवार के साथ रहते हैं। हमारे देश में आज भी ऐसे बहुत से परिवार हैं, जो जॉइंट फैमिली में रहते हैं। ऐसे में फैमिली टाइम बढ़ जाता है और अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का मजा ही कुछ और होता है। हालांकि विदेशों में बच्चे बड़े होने के बाद अपने पेरेंट्स का घर छोड़कर चले जाते हैं। लेकिन ऐसा भारतीय संस्कार नहीं हैं।

ज्यादातर लोग साथ रहते हैं

भारतीय लड़के अपने पार्टनर को हर तरह से सपोर्ट करने की पूरी कोशिश करते हैं। वह पूरे दिल से अपने पार्टनर से जुड़े रहते हैं और उनसे बहुत प्यार करते हैं। भारतीय लड़के इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन वे हर सिचुएशन का सामना करते हैं और अपने लाइफपार्टनर को किसी भी हाल में नहीं छोड़ते हैं। वे हमेशा जीवनसाथी को खुश रखने की कोशिश करते हैं, साथ ही रिश्ते को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं।

Tags:    

Similar News