Gond Laddu: सर्दियों से बचने के लिए बनाएं मावा गोंद पाक लड्डू, स्वाद के साथ सेहत का भी रखे ख्याल
Gond Laddu: सर्दियों के मौसम में गोंद का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। अगर आप भी परेशानी से निजात पाना चाहते हैं, तो बनाएं मावा गोंद पाक लड्डू।;
Gond Laddu: ठंड के मौसम में गोंद खाने से शरीर को ताकत और गर्माहट मिलती है। गोंद का सेवन करने से जोड़ों के दर्द, (Joint Pain) अर्थराइटिस (Arthritis) में आराम मिलता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन, फाइबर, आयरन और प्रोटीन के गुण भी पाए जाते हैं। अगर आप भी सर्दियों में गोंद का सेवन करना चाहते हैं, तो फटाफट बनाएं मावा पाक गोंद लड्डू। ये रही रेसिपी...
मावा गोंद पाक के लिए सामग्री
गोंद - 1 कप (200 ग्राम)
मावा - 1 कप (250 ग्राम)
चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
घी - ¾ कप (150 ग्राम)
मावा गोंद पाक लड्डू बनाने का तरीका
इस लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर गर्म करें। घी गर्म होने के बाद गैस को लो फ्लेम कर इसमें गोंद डालकर भूनें।
गोंद को तब तक भूनिये जब तक उसका रंग हल्का भूरा न हो जाए। भूनने के बाद करछी को कढ़ाई के साइड पर रख दें, ताकि एक्स्ट्रा घी निकल जाए। घी छन जाने के बाद गोंद को निकालकर प्लेट में रखें। अब कड़ाही में मावा डालकर भूनें।
मावा का रंग बदल जाने पर इसे एक अलग प्याले में निकाल कर रखें। इसके बाद कढ़ाई में 1 कप चीनी और 1/2 कप पानी डालकर पकाएं। दूसरी तरफ गोंद को छोटे-छोटे आकार में तोड़कर दरदरा पीस लें।
चाशनी तैयार हो जाने पर इसमें मावा डालकर सारी सामग्री अच्छी तरह मिला लें।
अब एक प्लेट को घी लगाकर चिकना कर लें और उस पर मिश्रण को अच्छे से फैलाकर सेट होने के लिए रख दें। सेट होने के बाद अपनी इच्छानुसार आकार में काट लें। इस तरह गोंद मावा पाक बनकर तैयार है।
ठंडा होने के बाद इसे एयर टाइट कन्टेनर में रख कई दिनों तक खा सकते हैं।