Winter Special Recipe: घर पर बनाकर खाएं सेब का मुरब्बा, सर्दियों में बीमारियों से बचे रहेंगे
आइए जानते हैं कि घर पर सेब का मुरब्बा (Apple Murabba Recipe) कैसे बनाते हैं।;
Winter Special Apple Murabba Recipe: इन दिनों मार्केट में सेब (Apple) खूब मिल रहे हैं। इसमें कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं, इसलिए यह बहुत हेल्दी होता है। लेकिन आप इसे फल के रूप में खाने के अलावा इससे कई तरह के टेस्टी डिशेज भी बना सकती हैं। इसीलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं सेब से बना मीठा मुरब्बा। ये आपके परिवार को जरूर पसंद आएगा। आइए जानते हैं कि घर पर सेब का मुरब्बा (Apple Murabba Recipe) कैसे बनाते हैं।
मीठा मुरब्बा सामग्री
- सेब : 1 किलो
-पिसी चीनी : 500 ग्राम
-सेब का सिरका : 1 टी-स्पून
-दालचीनी : 1 इंच स्टिक
-नींबू का छिलका : 1 इंच
-काला नमक : 1/2 टी-स्पून
-काली मिर्च पावडर : ¼ टी-स्पून
-लौंग पावडर : 1/8 टी-स्पून
-बड़ी इलायची पावडर : 1/4 टी-स्पून
-कसा नारियल : 1 टी-स्पून
-कटे मेवे : 2 टेबल स्पून
विधि
-सेब को छीलकर बारीक टुकड़ों में काट लें। एक पैन में डालकर इतना पानी डालें कि सेब के टुकड़े डूब जाएं।
-इसमें सेब का सिरका, दालचीनी स्टिक और नीबू का छिलका डालकर उबालें।
-जब टुकड़े नरम हो जाएं तो गैस बंद कर दें और इसमें से दालचीनी की स्टिक और नीबू के छिलके निकाल लें।
-इसमें पिसी चीनी डालकर दोबारा धीमी आंच पर लगभग 15 मिनट पकाकर सभी मसाले, मेवा, कसा नारियल और नमक डालकर चलाएं।
-15 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर साफ कांच के जार में भरकर रखें।
सेब के फायदे (Apple benefits in Hindi)
-सेब के नियमित रूप से सेवन करने से कब्ज की समस्या खत्म होती है।
-सेब आपके दिल के लिए अच्छा होता है।
-यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
- सेब में पेक्टिन फाइबर पाया जाता है जो आपको कैंसर, हाइपरटेंशन और डायबिटीज से दूर रखता है।
-यह आपकी इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाता है, जिससे आप बीमारियों के संक्रमण से बचे रहेंगे।