Beauty Tips: पतली आइब्रो को घना करने में मददगार है ये तेल, जानिए फायदे

Beauty Tips: आज के समय में ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं, जिन्हें सुंदर दिखना पसंद नहीं होता है। लड़की हो या लड़का, हर कोई अपने लुक्स का ख्याल रखता है। थिक आइब्रो हमारे फेस के ग्लो को बढ़ा देती हैं। लड़कियों में आजकल थिक आइब्रो का ट्रेंड ज्यादा चल रहा है। चलिए जानते हैं कि थिक आइब्रो के लिए क्या करना चाहिए।;

Update: 2023-10-27 11:47 GMT

Beauty Tips: आज के समय में थिक आइब्रो का ट्रेंड लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अधिकतर लोगों का मानना है कि थिक आइब्रो से चेहरा काफी ज्यादा खूबसूरत दिखता है। जब किसी की आइब्रो थिक होती है, तो चेहरे पर सबसे ज्यादा ध्यान जाता है। इसकी वजह से ही आंखें हाइलाइट होती हैं। अगर किसी महिला की आइब्रो पहले से ज्यादा थिक है, तो उन्हें बस सही शेप देने की जरूरत होती है। लेकिन अगर आपकी आइब्रो की ग्रोथ काफी कम है, तो यह आपके लिए परेशानी का सबक बन सकती हैं। 

आजकल की लड़कियों को थिक आइब्रो ज्यादा पसंद आती है। अगर आप भी अपनी कम ग्रोथ वाली आइब्रो से परेशान हो गई हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से कुछ ही दिनों में आइब्रो की ग्रोथ बढ़ा सकते हैं। 

कैस्टर ऑयल

कैस्टर ऑयल को अरंडी का तेल भी कहा जाता हैं। बालों और आइब्रों की ग्रोथ को बढ़ाने में ये तेल काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर आप भी अपनी घनी आइब्रो करना चाहते हैं, तो अरंडी का तेल लगा सकते हैं। इसके लिए आपको साफ मशकारा ब्रश या कॉटन बॉल की मदद से अपनी आइब्रो पर थोड़ी मात्रा में लगाएं। रात को सोते समय इसे लगाएं और सुबह मुंह धो लें।  

प्याज का रस

प्याज का रस बालों के साथ-साथ आइब्रो की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर नियमित तौर पर इसका उपयोग किया जाए, तो इसके परिणाम दिखने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए आपको एक प्याज का रस निकालकर कॉटन की मदद से आइब्रो पर लगाना होगा। प्याज के रस को कम से कम 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद गर्म पानी से अपने चेहरे को धो लें।

जैतून का तेल

जैतून का तेल बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा होता है। इसके लिए आपको अपनी उंगलियों की मदद से जैतून के तेल की कुछ बूंदों से अपनी आइब्रो पर मालिश करनी होगी। इस तेल को कुछ घंटों तक आइब्रो पर लगा रहने दें और इसके कुछ देर बाद मुंह धो लें। 

मेथी के दाने

अगर आपको भी थिक आइब्रो का शौक हैं, तो प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर मेथी के दानों का उपयोग करें। इसके लिए आपको बस 1 चम्मच मेथी के दानों को रात के समय पानी में भिगोकर रखना होगा। इसके बाद सुबह पीसकर पेस्ट तैयार कर लें फिर अपनी आइब्रो पर लगाएं। इस पेस्ट को कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें फिर हल्के गुनगुने पानी से मुंह धो लें। 

ये भी पढ़ें:- Improve Oxygen In Body: बॉडी में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Tags:    

Similar News