Makar Sankranti 2021 : मकर संक्रांति पर ऐसा रहेगा हिमाचल से लेकर दिल्ली का मौसम, जानें अपने राज्य का हाल

Makar Sankranti 2021 : उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। दो दिनों से छाए बादल अब हटे तो सर्दी का असर साफ नज़र आ रहा है। रात के समय गहरा कोहरा छाने लगा है जो सुबह तक बना रहता है।;

Update: 2021-01-14 02:33 GMT

Makar Sankranti 2021 : उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। दो दिनों से छाए बादल अब हटे तो सर्दी का असर साफ नज़र आ रहा है। रात के समय गहरा कोहरा छाने लगा है जो सुबह तक बना रहता है। वहीं हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद धूप खिलने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों तक देश में मौसम बदला हुआ रहेगा। कहीं कड़ाके की सर्दी पड़ेगी तो अनेक शहरों में बारिश हो सकती है। जानिये 15 से 18 जनवरी तक के मौसम का हाल।

उत्तर पश्चिमी दिशा से चलने वाली शुष्क हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश और समेत उत्तर भारत के तमाम क्षेत्रों में आसमान में आज गुरूवार को घना कोहरा देखने को मिला। लेकिन सर्दी अभी पीछा छोड़ने वाली नहीं है।

उत्तर प्रदेश का हाल

16 जनवरी तक पश्चिमी ठंडी हवाएं प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, जौनपुर, प्रतापगढ़ समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश पर अपना शिकंजा कसेंगी और कड़ाके की सर्दी इस दौरान देखने को मिलेगी।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शीतलहर की गिरफ्त में आ गई है। इस सप्ताह कुछ हिस्सों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। वहीं आज गुरूवार को दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को वहान चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पंजाब और राजस्थान का हाल

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों के जैसा ही मौसम आगामी 3-4 दिनों के दौरान अपेक्षित है। यानि दिन में भी सर्दी और रात में भी सर्दी रहेगी।

महाराष्‍ट्र का मौसम

महाराष्‍ट्र में पुणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सतारा जिलों के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा) अगले 2-3 घंटों के दौरान हो सकती हैं।

हरियाणा में छाया रहा घना कोहरा

हरियाणा में कोहरा छाएगा। यहां अम्बाला, भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, मेवात, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर आदि शहरों में सर्दी और कोहरे का प्रभाव देखा जाएगा।

यहां हो सकती है बारिश

सप्ताह के शुरुआती दो दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी कोंकण में हल्की से मध्यम बारिश होगी और बाद में बंद हो जाएगी। जबकि तमिलनाडु और केरल में 15-16 जनवरी तक बारिश बने रहने की संभावना है।

कर्नाटक के बेंगलुरु, बेल्लारी, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, उत्तर और दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गडग, ​​गुलबर्गा, हसन, कोलार, कोप्पल, मंड्या, रायचूर, शिमला में बारिश और गरज के साथ बारिश संभव है।

Tags:    

Similar News