Congress Manifesto 2019 PDF : एक क्लिक में कांग्रेस का घोषणा डाउनलोड करें, जानें 20 मुख्य बातें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congres President Rahul Gandhi) ने सोमवार को भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र 2019 (Congress Manifesto 2019) जारी दिया है।;

Update: 2019-04-02 18:17 GMT

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congres President Rahul Gandhi) ने सोमवार को भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस पार्टी (Indian National Congress) का घोषणा पत्र 2019 (Congress Manifesto 2019) जारी दिया है। राहुल गांधी ने जो कांग्रेस का घोषणापत्र 2019 (Congress Ghoshna Patra 2019) जारी किया है उसमें न्यूनतम आय योजना (न्याय) और स्वास्थ्य के अधिकार के साथ किसान कल्याण तथा दलितों एवं ओबोसी समुदायों के लिए कई प्रमुख वादे शामिल हैं। घोषणा पत्र में 'न्याय' योजना का प्रमुखता से उल्लेख है जिसके तहत गरीबों को 72,000 रुपये सालाना देने के वादा किया गया है। अगर आप कांग्रेस का घोषणा पत्र डाउनलोड करना या पढ़ना चाहते हैं तो हम आपके लिए सबसे आसान तरीका लाए हैं, जिससे आप बस एक क्लिक में कांग्रेस का घोषणा पत्र 2019 पीडीएफ डाउनलोड (congress manifesto 2019 pdf download) कर सकते हैं, निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और कांग्रेस का घोषणा का पीडीएफ डाउनलोड (congress ghoshna patra 2019 pdf download) करें...

Congress Manifesto 2019 PDF : कांग्रेस घोषणा पत्र 2019 का पीडीएफ डाउनलोड यहां से करें

कांग्रेस घोषणा पत्र की मुख्य बातें

1. 'न्याय' योजना के तहत हर साल गरीबों को 72 हजार रुपये देने का वादा।

2. 31 मार्च 2020 तक 22 लाख रिक्त सरकारी पदों को भरा जाएगा।

3. हर साल ग्रामीण स्तर पर 10 लाख युवाओं को रोजगार।

4. कारोबार शुरू करने के बाद तीन साल तक कोई अनुमति नहीं लेनी होगी।

5. किसानों के लिए अलग बजट होगा।

6. कर्ज नहीं अदा करने वाले किसानों के खिलाफ फौजदारी का मामला दर्ज नहीं होगा।

7. मनरेगा के तहत कार्यदिन को 100 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा।

8. शिक्षा पर जीडीपी का छह फीसदी खर्च होगा।

9. सरकारी नौकरियों पर महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान होगा।

10. राफेल और भ्रष्टाचार के दूसरे मामलों की जांच कराई जाएगी।

11. ओआरओपी के लागू करने में हुई विसंगतियों को दूर किया जाएगा।

12. सभी को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

13. सभी सरकारी संस्थाओं की स्वतंत्रता एवं स्वायत्तता फिर से सुनिश्चत की जाएगी।

14. अनुसूचित जनजाति के अधिकारों के लिए वन अधिकार को अक्षर: लागू किया जाएगा।

15. दलितों, अल्पांख्यकों और कमजोरों के खिलाफ घृणा अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा।

16. आतंकवाद पर नियंत्रण के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाएगा।

17. जीएसटी को सही मायनों में सरल बनाया जाएगा।

18. जिन गरीबों के पास घर नहीं है उन्हें भूखंड मुहैया कराया जाएगा।

19. पर्यावरण संरक्षण प्राधिकरण की स्थापना करेंगे।

20. आंतरिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News