राम रहीम का कच्चा-चिट्ठा खोलने वाली हार्ड डिस्क हरियाणा पुलिस के हाथ लगी, खुलेंगे अहम राज
हार्ड डिस्क एक अहम सबूत है, जो राम रहीम और हनीप्रीत की मुश्किलें बढ़ा सकती है।;
हरियाणा पुलिस के हाथ में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़ा एक अहम सबूत हाथ लगा है। यह राम रहीम और उसकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत की मुश्किलें बढ़ा सकता है। दरअसल, पुलिस को राम रहीम के कंप्यूटर की हार्ड डिस्क मिली है।
बता दें कि इस हार्ड डिस्क में राम रहीम की 700 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला है। पुलिस ने इस हार्ड डिस्क को डिकोड भी कर लिया है। खास बात यह है कि इस हार्ड डिस्क के तार कई अहम लोगों से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। इसमें कुछ राजनेता भी शामिल हो सकते हैं।
इसके साथ ही राम रहीम से जुड़ी कई और अहम जानकारियों का भी खुलासा हो सकता है। हनीप्रीत को लेकर भी इसमें कई जानकारियां हैं। इसकी वजह है कि राम रहीम के लेन-देन को वही देखती थी। इस तरह हनीप्रीत की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विपासना समेत 45 सदस्यों को नोटिस
इसके साथ ही हरियाणा पुलिस ने डेरा प्रबंधन कमेटी की चेयरपर्सन विपासना समेत 45 सदस्यों को नोटिस जारी किया है। इसमें उसके कई सवालों पर जबाव देने के साथ थाने में पेश होने को कहा गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App