Viral Video: ITBP के जवानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर -20 डिग्री सेल्सियस में फहराया झडा, बोले 'भारत माता की जय

Viral Video: जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र शासित लद्दाख पहली बार गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस साल पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर लद्दाख में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया है।;

Update: 2020-01-26 05:28 GMT

Viral Video: 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। तभी से हर 26 जनवरी को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस राष्ट्रीय त्योहार को सभी भारतीय बड़े ही गर्व के साथ मनाते हैं। इसी बीच भारतीय सेना के जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में तिरंगा फहराने की वीडियो सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वीडीयो में ITBP के जवान ने 17 हजार फिट की ऊंचाई पर बर्फ में तिरंगा लहराकर गणतंत्र दिवस मनाते हुए दिख रहे हैं। भारत के जवानों ने -20 डिग्री सेल्सियस से भी कम तापमान में भारत का झंडा फहराया और भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाए। वीडयो सोशल मीडिया पर काफी पंसद की जा रही है। 

जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद केंद्र शासित लद्दाख पहली बार गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस साल पहली बार गणतंत्र दिवस के मौके पर लद्दाख में राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया है। 

Tags:    

Similar News