सिद्धारमैया के बिगड़े बोले- पीएम मोदी के खिलाफ की विवादित टिप्पणी

कांग्रेस नेता व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है।;

Update: 2019-04-20 07:06 GMT

कांग्रेस नेता व कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है।सिद्धारमैया ने कहा कि वह (मोदी) मूर्ख हैं। साथ ही  कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक फायदा उठाना गलत है।हमारे जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। पीएम से सवाल पूछते हुए उन्होंने कहा कि क्या मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए बंदूक उठाई थी। फिर वह इसका श्रेय लेने की कोशिश क्यों कर रहे हैं।     

लोकसभा चुनाव 2019 में विवादित बयानों की फेहरिस्त लंबी होती चली जा रही है। बसपा प्रमुख मायावती, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, आजम खान, प्रज्ञा ठाकुर जैसे कई नेता अपने विवादित बयानों से चर्चा में गए। चुनाव आयोग ने कई नेताओं को उनके भड़काऊ बयानों के लिए प्रचार करने से रोक लगाई है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News