1 January 2021 Rules Change: जानें एक जनवरी 2021 से किन नियमों में हो रहा बदलाव, बैंक से लेकर रसोई गैस तक

1 January 2021 Rules Change: एक जनवरी 2021 से नया साल शुरू होने जा रहा है। ऐसे में नए साल से कुछ नियमों में बदलाव भी होगा।;

Update: 2020-12-29 13:38 GMT

1 January 2021 Rules Change: एक जनवरी 2021 से नया साल शुरू होने जा रहा है। ऐसे में नए साल से कुछ नियमों में बदलाव भी होगा। जिसका असर आम आदमी की जेब से लेकर कारोबार तक पड़ेगा। चाहे पैसे का लेन देन हो या फिर बीमा, चैटिंग, कार खरीदारी या बैंकिंग सेक्टर में भी इसका असर पढ़ेगा। वहीं रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी एक जनवरी से बदल जाएंगे। चेक भुगतान, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों से लेकर जीएसटी फाइलिंग तक के नियम 1 जनवरी 2021 से बदल रहे हैं। ये नियम हर एक शख्स की जेब पर असर डालेंगे...

एक जनवरी 2021 से देश में बदल रहे हैं ये 10 नियम...

1. 5 हजार रुपये तक के कॉन्टैक्टलेस कार्ड पेमेंट होगी।

2. चेक से 50,000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर जरूरी डिटेल्स के लिए कन्फर्मेशन होगी।

3. सभी गाडियों के लिए फास्टैग अनिवार्य होगा।

4. जनवरी 2021 से कारों की कीमतें 5 फीसदी बढ़ जाएंगी।

5. एक जनवरी से सरल जीवन बीमा होगा। ग्राहकों को बीमा लेने से पहले पूरी जानकारी से अवगत किया जाएगा।

6. जीएसटी के ई-इनवॉइसिंग सिस्टम में बदलाव होने जा रहा है।

7. लैंडलाइन से मोबाइल फोन पर कॉल करने के लिए आपको जीरो का इस्तेमाल करना होगा।

8. कुछ एंड्रॉयड और आईओएस स्मार्टफोन्स के लिए वॉट्सऐप (WhatsApp) सपोर्ट खत्म किया जाएगा।

9. एक जनवरी से छोटे कारोबारियों को केवल चार बिक्री रिटर्न दाखिल करने होंगे। 

10. हर महीने की 1 तारीख को गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव होता है। ऐसे में ऑयल कंपनियां अब हर सप्ताह दाम बदलने का प्लान बन रही हैं। जो एक जनवरी से लागू हो सकता है।

Tags:    

Similar News