10 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल होने के बाद जेपी नड्डा से मिले

गोवा के 10 कांग्रेस विधायक आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।;

Update: 2019-07-11 11:54 GMT

गोवा के 10 कांग्रेस विधायक आज भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। इन विधायको के पार्टी में शामिल होने के बाद सदन में अब भाजपा विधायकों की संख्या 27 हो गई।

कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में विधानसभा में विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल हैं। सीएम सांवत ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के और जनहित के लिए उन्हें पार्टी में शामिल करवाया गया है।

सीएम ने कहा कि पिछले कुछ महीने से महसूस हुआ की प्रदेश की जनता के हित लगातार प्रभावित हो रहे हैं। जनता को कोई दिक्कत न हो, उनकी बातों पर अमल किया जाए, उनके लिए बेहतर से बेहतर काम किया जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News