असम में बाढ़ का कहर, 23 जिलों के 10 लाख लोग प्रभावित, अब तक 18 की मौत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, असस में बाढ़ ने 23 जिलों में कहर बरपाया हुआ है। इन जिलों के लगभग 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। गुवाहाटी समेत कई इलाकों में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।;

Update: 2020-06-29 05:20 GMT

असम में बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है। बाढ़ की वजह से यहां पर अबतक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते रविवार को असम में बारिश से संबंधित घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ यहां पर मारने वालों को संख्या 18 हो गयी है।

10 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, असस में बाढ़ ने 23 जिलों में कहर बरपाया हुआ है। इन जिलों के लगभग 10 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। गुवाहाटी समेत कई इलाकों में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

एएसडीएमए ने कहा है कि दक्षिण सलमारा, धेमाजी, कोकराझार, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुरी, दर्रांग, नालबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, मोरीगांव, होजई, नागांव, नागालोन, नौगांवा, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले की नौ लाख से ज्यादा आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

बताया जा रहा है कि बारपेटा जिले का बाढ़ से सबे बुरा हाल है। जिले में 1.35 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है। वहीं, धेमाजी में लगभग 1 लाख और नालबारी में 96 हजार से ज्यादा लोग बाढ़ की वजह से प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर एसडीआरएफ, जिला प्रशासन समेत तमाम एजेंसियों ने 5 जिलों में 9303 लोगों को बचाया है।  

Tags:    

Similar News