15 अगस्त का इतिहास : भारत ने आजाद सुबह का सूरज देखा, जानें अन्य घटनाएं
देश और दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त की तारीख में विभिन्न घटनाएं दर्ज हैं। 15 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत महत्व रखता है। भारत ने अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को आजाद हवा में सांस ली थी।;
15 August History India Independence Day (15 अगस्त का इतिहास भारत की आजादी) देश और दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त की तारीख में विभिन्न घटनाएं दर्ज हैं। 15 अगस्त का दिन भारत के लिए बहुत महत्व रखता है। भारत ने अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद 15 अगस्त 1947 को आजाद हवा में सांस ली थी और आजाद सुबह का सूरज देखा था। हालांकि इस आजादी के सूरज में बंटवारे के जख्म की लाली भी थी। बंटवारे के बाद मिली आजादी की खुशी दंगों और सांप्रदायिक हिंसा का दर्द भी दे गई। 15 अगस्त की तारीख भारतीय डाक सेवा के इतिहास में एक खास वजह दर्ज है। दरअसल 15 अगस्त 1972 में पोस्टल इंडेक्स नंबर (Postal Index Number) अर्थात पिन कोड लागू किया गया था। हर इलाके के लिए अलग पिन कोड होने से डाक की आवाजाही में आसानी होने लगी।
देश दुनिया के इतिहास में 15 अगस्त की तारीख में दर्ज प्रमुख घटनाएं:
1519 : इसी दिन पनामा शहर बनाया गया था।
1854 : इसी दिन ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली तक पहली यात्री ट्रेन चलाई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर ट्रेन का संचालन 1855 में शुरू हुआ।
1886 : भारत के महान संत एवं विचारक गुरु रामकृष्ण परमहंस का निधन।
1947 : इसी दिन अंग्रेज़ों की हुकूमत से भारत को आजादी मिली।
1947 : पं. जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
1947 : 15 अगस्त 1947 को रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की स्थापना।
1975 : बांग्लादेश में सैनिक क्रांति।
1950 : भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकंप की वजह से 20,000 से 30,000 लोगों की मौत हो गई थी।
1971 : ब्रिटेन के शासन से बहरीन स्वतंत्र हुआ था।
1972 : 15 अगस्त 1972 में पोस्टल इंडेक्स नंबर (Postal Index Number) अर्थात पिन कोड लागू किया गया था।
1982 : इसी दिन राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी।
1990 : 15 अगस्त 1990 में जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफल प्रक्षेपण किया गया था।
2004 : ब्रायन लारा सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2007 : 15 अगस्त 2007 में दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता से भूकंप आया था। जिसमें 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App