18 जुलाई का इतिहास : भारत स्वतंत्रता विधेयक पारित, पहले सुपर स्टार का हुआ निधन, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई के दिन बहुत ही घटनाएं घटित हुई हैं। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। तीन जून 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद ने चार जुलाई 1947 को जो भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था लेकिन उसे 18 जुलाई 1947 को पारित किया गया था।;

Update: 2019-07-17 18:30 GMT

देश और दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई के दिन बहुत ही घटनाएं घटित हुई हैं। यह दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। तीन जून 1947 को प्रस्तुत की गई माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद ने चार जुलाई 1947 को जो भारत स्वतंत्रता विधेयक पेश किया गया था लेकिन उसे 18 जुलाई 1947 को पारित किया गया था। यह बिल (विधेयक) स्वतंत्र भारत के स्वरूप के निर्धारण के लिए था। इसी बिल में भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 तय की गई थी। इसी के तहत विभाजन के बाद भारत-पाक के बॉर्डर निर्धारित करने के लिए एक सीमा आयोग के गठन की बात कही गई थी। इसी के तहत पंजाब-बंगाल के विभाजन का भी प्रावधान किया गया था।

देश दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई की घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा

1290 : इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों को निकालने का निर्देश दिया था।

1630 : 18 जुलाई 1630 में स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया था।

1743 : दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में प्रकाशित हुआ था।

1781 : इसी दिन ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।

1857 : बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

1872 : इसी दिन ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया था। इससे पहले ब्रिटेन में चुनाव मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।

1918 : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म। नेल्सन मंडेला को नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

1947 : 18 जुलाई 1947 को ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई।

1951 : उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया था।

1955 : परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार सेल यनी बेचा गया था।

1963 : सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल।

1968 : इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में की गई।

1977 : संयुक्त राष्ट्र का सदस्य वियतनाम बना।

1980 : इसी दिन पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह रोहिणी-1 पृथ्वी की कक्षा में स्थापित।

1985 : 18 जुलाई 1985 में सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।

2010 : केरल के प्रोफेसर जोसफ के कुछ लोगों ने हाथ काट दिए थे। 8 लोगों ने उनपर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए हमला किया था।

2012 : आधिकारिक तौर पर किम जोंग उन को उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया।

2012 : भारत के प्रथम सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन हुआ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News