21 जून का इतिहास : भारत की पहल पर दुनिया में मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

21 जून की तारीख ने देश और दुनिया के इतिहास में अचानक ही एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। विभिन्न घटनाओं के अलावा यह 21 जून 4 साल पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई। पीएम मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया।;

Update: 2019-06-20 20:00 GMT

21 जून की तारीख ने देश और दुनिया के इतिहास में अचानक ही एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। विभिन्न घटनाओं के अलावा यह 21 जून 4 साल पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई। पीएम मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। साथ ही देखते-देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए। अब भारत समेत विश्व के विभिन्न देश 21 जून को योग दिवस का त्यौहार मनाते हैं। 21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।

देश और दुनिया के इतिहास में 21 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं।

1756 : जॉन जेड हॉलवेल की अंग्रेज सैन्य टुकड़ी का बंगाल के नवाब सिराजउद्दौला के आत्मसमर्पण, 123 अंग्रेजों की मौत।

1862 : लिंकन्स इन से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर बने।

1898 : स्पेन को हराकर अमेरिका ने गुआम पर अपना कब्जा जमाया।

1933 : 21 जून 1933 में भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक और व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म हुआ था।

1948 : सी. राजगोपालाचारी भारत के गवर्नर जनरल बने। सी. राजगोपालाचारी देश के अंतिम गवर्नर जनरल थे।

1975 : वेस्टइंडीज ने इतिहास रचते हुए पहला क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीता।

1991 : भारत के 9वें प्रधानमंत्री बने पी.वी. नरसिम्हाराव।

2001 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान में आतंकवाद निरोधक कानून कायम (बहाल) किया।

2003 : जेके रोलिंग की 5वीं किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स (Harry Potter and the Order of the Phoenix) ​जारी।

2008 : फ़िलिपीन में तूफान फेंगसेन से कई सो लोगों की मौत हो गई।

2009 : सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब ​जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल बनीं।

2012 : नौका डूबने से 90 शरणार्थियों की मौत गई, यह नौका ऑस्ट्रेलिया जा रही थी।

2015 : 21 जून को 2015 को प्रथम यानी पहला पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News