गणतंत्र दिवस परेड की इन झांकियों ने हासिल किया पहला स्थान , कल रक्षा मंत्री देंगे पुरस्कार

26 जनवरी में शामिल हुई झांकियों में अव्वल आने वाली झांकी को कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। अलग अलग कैटेगरी में शामिल झांकियों के आधार पर झांकियों को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।;

Update: 2020-01-27 16:10 GMT

भारत ने 26 जनवरी को अपना 71वा गणतंत्र दिवस मनाया, जिसमे प्रत्येक वर्ष की तरह राजपथ पर परेड निकाली गई। 26 जनवरी में शामिल सभी झांकियां बहुत शानदार थी। इन झांकियों में भारत की प्रमुख तीन सेनाओं का दस्ता शामिल हुआ वहीं देश के अलग अलग प्रदेशों की झांकिया भी शामिल हुई।

अब इन झांकियों में अव्वल आने वाली झांकी को कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। अलग अलग कैटेगरी में शामिल झांकियों में से पुरस्कार से सम्मानित होने वाली झांकियों के नाम की घोषणा कर दी गई है। आइए जानते हैं कि किन किन झांकियों ने प्रथम स्थान हासिल किया है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेस्ट झांकी पुरस्कार से करेंगे सम्मानित

रक्षा मंत्रालय ने जल जीवन मिशन और राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल को प्रथम स्थान पर रखा है और बेस्ट झांकी के रूप में चुना है। इन झांकियों को कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा बेस्ट झांकी के अवार्ड से नवाजा जाएगा। 

प्रदेश की झांकीयों के बीच असम की झांकी ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं ओडिशा और उत्तर प्रदेश दोनों को दूसरे स्थान पर रखा गया है। तीनों सेनाओं के दस्ते में से इंडियन एयर फाॅर्स को पहले स्थान पर रखा गया है। अर्धसैनिक बल में से CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) को प्रथम स्थान पर रखा गया है। 

Tags:    

Similar News