67th National Film Awards Full List: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रजनीकांत को दिया दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, हरियाणा-छत्तीसगढ़ की फिल्मों को भी सम्मान, यहां देखें लिस्ट
67th National Film Awards Full List: 67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। बॉलीवुड कलाकारों को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सम्मानित किया।;
67th National Film Awards Full List: 67वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। बॉलीवुड कलाकारों को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सम्मानित किया। साउथ फिल्म स्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से दिया गया। इसके अलावा भी कई अन्य कलाकारों को अवॉर्ड दिए गए। यहां देखिए लिस्ट
यहां देखें पूरी लिस्ट...
निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने छिछोरे के लिए सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।
साउथ फिल्म स्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से दिया गया। रजनीकांत को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में स्टैंडिंग ओवेशन मिला है।
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म मरक्कर अरबिकाडालिन्ते सिंघम को 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।
महर्षि के लिए वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू को सम्मान
धनुष को असुरन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
धनुष के साथ मनोज बाजपेयी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया। मनोज को भोंसले के लिए यह सम्मान दिया गया है।
कंगना रनौत को मणिकर्णिका और पंगा के लिए पुरस्कार मिला। यह उनका चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार है।
जल्लीकट्टू के लिए गिरीश गंगाधरन को सर्वश्रेष्ठ छायांकन का अवॉर्ड मिला
सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की लिस्ट...
सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म: छोरियां छोरों से कम नहीं होती
सर्वश्रेष्ठ छत्तीसगढ़ी फिल्म: भुलन द भूलभुलैया
सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म: जर्सी
सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म: असुरनी
सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म: रब दा रेडियो 2
सर्वश्रेष्ठ उड़िया फिल्म: साला बुधर बदला और कलीरा अतिता
सर्वश्रेष्ठ मणिपुरी फिल्म: इगी कोना
सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म: कल्ला नॉट्टम
सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म: बार्डो
सर्वश्रेष्ठ कोंकणी फिल्म: काजरो
सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म: अक्षय
सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: छिछोरे
सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म: गुमनामी
सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म: रोनुवा- हू नेवर सरेंडर