74th Republic Day Parade 2023 Update: जमीन से लेकर आसमान तक दिखी हिंद की शान, नारी शक्ति के साथ दिखा सेना का पराक्रम
राजपथ से कर्तव्य पथ बनने के बाद पहली बार यहां से 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) की परेड 10.30 बजे शुरू हुई। कर्तव्य पथ पर राज्यों की झाकियां ने अलग-अलग रंग बिखेरे। यहां का नजारा बहुत भव्य रहा है।;
राजपथ से कर्तव्य पथ बनने के बाद पहली बार यहां से 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) की परेड 10.30 बजे शुरू हुई। कर्तव्य पथ पर राज्यों की झाकियां ने अलग-अलग रंग बिखेरे। यहां का नजारा बहुत भव्य रहा है। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी (President Abdul Fattah al-Sisi) हैं। इस साल का आयोजन कई मायनों में खास है। क्योकि कि पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्र के सैनिकों ने भी हिस्सा लिया।
कर्तव्य पथ पर आज भारत की सेना के पराक्रम का अद्भुत नजारा देखा गया। परेड में 'न्यू इंडिया' की झलक देखने को मिली। इसके साथ साथ ही स्वदेशी सैन्य पराक्रम और नारी शक्ति का प्रदर्शन देखा गया। राज्यों की झांकियों में सांस्कृतिक विविधता देखने को मिला। इसके साथ ही वायुसेना के 50 विमानों अपना पराक्रम दिखाया।
UPdate :-
PM मोदी ने लोगों का किया अभिवादन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह के समापन के बाद लोगों का अभिवादन किया।
50 लड़ाकू विमानों ने दिखाया हैरतअंगेज एयर शो
कर्तव्य पथ पर फ्लाई फास्ट में भारतीय वायु सेना के 45 विमानों, भारतीय नौसेना के एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टरों ने हैरतअंगेज करने वाला एयर शो दिखाया। इसमें नए और पुराने आधुनिक विमान/हेलीकॉप्टर जैसे राफेल, मिग-29, एसयू-30, सुखोई-30 एमकेआई जगुआर, सी-130, सी-17, डोर्नियर, डकोटा, एलसीएच प्रचंड, अपाचे, सारंग और एईडब्ल्यूएंडसी शामिल थे। प्रचंड, तिरंगा, तंगैल, वज्रंग, गरुड़, भीम, अमृत और त्रिशूल सहित अनेक रूपों में उड़कर आसमान में कर्तव दिखा। राफेल लड़ाकू विमान द्वारा वर्टिकल चार्ली पैंतरेबाजी की गई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर 33 डेयर डेविल्स ने 9 मोटरसाइकिलों पर 'मानव पिरामिड' बनाया।
मोटरसाइकिल डेयर डेविल्स टीम का प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ के दौरान सिग्नल डेयर डेविल्स की टीम द्वारा साहसी मोटरसाइकिल का प्रदर्शन किया गया। देसाई अजीत के नेतृत्व में जिमी फॉर्मेशन 10.5 की ऊंचाई से सलामी दी गई।
गृह मंत्रालय की झांकी
गृह मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत की झांकी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में 'नारी शक्ति' को दर्शाया गया है।
कर्तव्य पथ पर दिखी चार राज्यों की झांकी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर झारखंड (तस्वीर-1), अरुणाचल प्रदेश (तस्वीर-2), जम्मू-कश्मीर (तस्वीर-3) और केरल (तस्वीर-4) की झांकी दिखाई गई।
गुजरात की झांकी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर गुजरात की झांकी दिखाई गई। झाकी की थीम 'स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात' विषय पर रही।
उत्तराखंड की झांकी
कर्तव्य पथ पर उत्तराखंड की झांकी में कॉर्बेट नेशनल पार्क और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम को दर्शाया गया।
आंध्र प्रदेश में दिखा किसानों के त्योहार 'प्रभला तीर्थम' का दृश्य
आंध्र प्रदेश की झांकी में गणतंत्र दिवस परेड में मकर संक्रांति के दौरान किसानों के त्योहार 'प्रभला तीर्थम' को दर्शाया गया है।
केरल की झांकी में 'नारी शक्ति' की झलक
केरल की झांकी में 'नारी शक्ति' और महिला सशक्तिकरण की लोक परंपराओं को दिखाया गया है। नारी शक्ति पुरस्कार की विजेता कार्तियानी अम्मा, जिन्होंने 96 वर्ष की आयु में साक्षरता परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, को दर्शाया गया है।
भारतीय वायु सेना की झांकी
स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी के नेतृत्व में भारतीय वायु सेना के दल में 144 वायुसैनिक और चार अधिकारी शामिल हुए। वायुसेना की झांकी 'द पावर ऑफ द इंडियन एयर फोर्स बियॉन्ड बॉर्डर्स' थीम पर तैयार की गई है। इस झांकी में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस एमके-II, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर 'प्रचंड', एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल एयरक्राफ्ट नेत्रा और सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को प्रदर्शित किया गया। झांकी में गरुड़ की एक टीम को लेजर डेजिग्नेशन उपकरण और विशेषज्ञ हथियारों के साथ लड़ाकू गियर में देखा गया है।
कर्तव्य पथ पर नौसेना और वायु सेना का दिखा दमखम
कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की दिखी झांकी।
सेना की टुकड़ियों ने दी सलामी
राजस्थान राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट,मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट, पंजाब रेजिमेंट, मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट, डोगरा रेजिमेंट, बिहार रेजिमेंट और गोरखा ब्रिगेड सहित सेना की कुल छह इकाइयों ने सलामी दी।
दुश्मन को चकमा देने में है सक्षम
ब्रह्मोस मिसाइल हवा में ही रास्ता बदलने में सक्षम है। चलते-फिरते ही लक्ष्य को भी नष्ट कर सकती है। इसके साथ ही यह 10 मीटर की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है, इसको दुश्मन का रडार इसे नहीं देख पाएगा। इसे मारना लगभग असंभव है। ब्रह्मोस मिसाइल अमेरिका की टॉमहॉक मिसाइल से दोगुनी रफ्तार से उड़ती है। ब्रह्मोस मिसाइल के चार नौसैनिक संस्करण हैं। युद्धपोत से लॉन्च की गई ब्रह्मोस मिसाइल 200KG वारहेड ले जा सकती है। इस मिसाइल की रफ्तार 4321 किमी प्रति घंटा है।
75 आर्मर्ड रेजीमेंट ने कर्तव्य पथ पर निकला मार्च
75 आर्मर्ड रेजीमेंट के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च करती हुई।
लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट ने मार्च किया
3 लद्दाख स्काउट्स रेजीमेंट के कैप्टन नवीन धतरवाल के नेतृत्व में क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल दस्ते ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। यह वाहन आदर्श रूप से लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में सक्रिय सैनिकों के लिए बनाया गया है।
परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेताओं के साथ शुरू हुई परेड
गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत परमवीर चक्र और अशोक चक्र के विजेताओं के साथ हुई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की ली सलामी
कर्तव्य पथ इस बार गणतंत्र दिवस पर इतिहास बन गया है। देश में पहली बार आदिवासी महिला अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। परंपरा के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान किया गया। पहली बार 105 मिमी भारतीय फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई।
गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति हुए शामिल
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
PM मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्य अतिथि का किया स्वागत
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए कर्तव्य पथ पहुंच गए हैं। यहां पीएम मोदी राष्ट्रपति और आज के मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति के साथ कर्तव्य पथ के लिए हुई रवाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति बेदेल फतह अल-सिसी के साथ कर्तव्य पथ के लिए निकल गई हैं।
PM मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे हैं। इसके अब पीएम मोदी कर्तव्य पथ पर पहुंच गए है।
RSS मुख्यालय पर फहराया गया तिरंगा
महाराष्ट्र के नागपुर में गणतंत्र दिवस पर RSS मुख्यालय पर तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर आरएसएस नागपुर महानगर सह संघचालक श्रीधर गाडगे ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार यह अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि हम इसे आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एक होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।