असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, अब तक 89 लोगों की मौत, 26 जिले प्रभावित
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार बारपेटा के बाघबोर और मोरीगांव जिले के मोरीगांव राजस्व इलाके में एक-एक शख्स की मौत हो गयी है।;
असम में बाढ़ के हालात और बिगड़ गए हैं। यहां पर दो लोगों की और मौत के बाद राज्य में मरने वालों की संख्या 89 हो गई है। वहीं बाढ़ से असम के 26 जिले प्रभावित हैं। इसी के साथ 26 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 26 लाख से ज्यादा हो गयी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार बारपेटा के बाघबोर और मोरीगांव जिले के मोरीगांव राजस्व इलाके में एक-एक शख्स की मौत हो गयी है। अब तक राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से 115 लोगों की जान जा चुकी है जिनमें 89 लोग बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मारे गये, वहीं 26 लोगों की जान भूस्खलन के कारण गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, असम के सिर्फ पांच जिलों में बाढ़ पीड़ितों की तादाद क्रम से गोलपारा में 5 लाख 58 हजार, बरपेटा में 3 लाख 52 हजार, मोरीगां में 3लाख 14 हजार, धुबरी में दो लाख 77 हजार और साउथ सालमारा में 1लाख 80 हजार है। गोलपारा में बाढ़ ने सैकडों गांवों को चपेट में ले लिया है। लोग बाढ़ से बचने की कोशिश में ऊंची जगहों का रुख कर रहे हैं। बच्चों को नावों के जरिये निकाला जा रहा है।