शादी का झांसा देकर लड़की से बार-बार रेप, लॉकडाउन में कई बार घर भी गया युवक
बुलंदशहर के खुर्जा में एक युवक ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया है। जब युवक ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने पुलिस में शिकायत दी।;
देश के अलग-अलग राज्यों में महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं आये दिन सामने आ रही हैं। भले ही केंद्र और राज्य सरकारें बलात्कार पर लगाम लागने के लिए कितना भी सख्त कदम उठा रही हैं, पर लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के खुर्जा में एक युवक ने एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया है। जब युवक ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया तो उसने पुलिस में शिकायत दी। युवक, लड़की के पड़ोस का रहने वाला ही बताया जा रहा है।
लड़की ने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान युवक कई बार उसके घर आया, जिस वजह से वह उससे परिचित हो गई। लड़के ने सहानुभूति दिखाते हुए मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। जिसके बाद बातचीत शुरू हो गई। उसने मुझसे शादी का वादा किया, तो मैं उसके बहकावे में आ गई। बाद में पता चला कि वह किसी और समुदाय का है, उसके झूठ बोलने से मुझे बहुत दुख पहुंचा है।
पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि बीत वर्ष जून के महीन में युवक उसे बुलंदशहर, नगर कोतवाली के एक होटल में ले गया। यहां पर उसके साथ बलात्कार किया। मना करने के बावजूद भी वह नहीं माना।
युवती की तहरीर पर बुलंदशहर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसएसपी संतोष कुमार सिंह एक समाचार पत्र से फोन पर बताया के दौरान दोनों पड़ोसी हैं और आरोपी का नाम उस होटल में रजिस्टर में दर्ज है जहां यह घटना हुई थी। जांच में अन्य तथ्य सामने आते हैं, तो आईपीसी की धारा बढ़ाकर कार्रवाई की जाएगी।