Nashik में गोमांस ले जाने के शक में लोगों ने 2 युवकों को पीटा, एक की गई जान
Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) में गोमांस ले जाने के शक में लोगों ने दो युवकों की जमकर पिटाई की। इसमें एक युवक की मौत हो गई। मृत युवक की पहचान अब्दुल मजीद अंसारी के रूप में हुई है। आइए, जानें क्या है पूरा मामला....;
Maharashtra News : महाराष्ट्र के नासिक (Nashik) में कार में गोमांस ले जाने के शक में लोगों ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। मृत युवक का नाम अब्दुल मजीद अंसारी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सिन्नर घोटी हाइवे पर गंभीरवाड़ी के पास करीब 10 से 15 लोगों ने मिलकर 2 युवकों की जमकर पिटाई कर दी। घटना में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल है, जिसका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासिक में कुछ लोगों को जानकारी मिली कि नासिर शेख और उसका साथी आफान शेख अपनी स्विफ्ट कार में गौ मांस लेकर मुंबई की ओर जा रहे हैं। इसके बाद लोगों ने सिन्नर तहसील के घोटी के पास कार रुकवा ली और पूछा कि गाड़ी में क्या है? दोनों युवकों ने पहले बताने में संकोच किया फिर दबी आवाज में बताया कि कार में मांस है। इसके बाद लोगों ने गाड़ी की जांच की तो उसमें मांस मिला। फिर उन्होंने कार सवार दोनों युवकों से पूछा की किस जानवर का मांस है? इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। इसके बाद कार सवार दोनों युवकों को लोग रॉड और डंडे से मारने लगे। इस हमले में अफान अब्दुल मजीद अंसारी बुरी तरह घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृत युवक के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Also Read : Jalgaon Violence: जलगांव में बवाल, हिंसक झड़प में पुलिसकर्मी समेत कई घायल, धारा 144 लागू
मांस की जाँच कर पुलिस करेगी कार्यवाही
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में मौजूद मांस को जब्त कर लिया। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक मांस को जांच के लिए लैब में भेजा जायेगा और इसके आधार पर साक्ष्य जुटाकर घटना की जांच की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के साथी का बयान दर्ज कर लिया गया है, हालांकि आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। महाराष्ट्र पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में लगी है।