डुमरियागंज में आदित्य ठाकरे बोले- भाजपा के सारे वादे 'जुमला' बन गए, लगाया ये आरोप

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि सारे वादे और सपने सिर्फ सपने बनकर रह गए है।;

Update: 2022-02-24 09:11 GMT

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व कैबिनेट मंत्री और शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने गुरुवार को सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज (Domariyaganj) में एक जनसभा को संबोधित किया। आदित्य ठाकरे ने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर कटाक्ष किया और भाजपा के द्वारा किए गए सभी वादों को सपना बताया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने कहा कि सारे वादे और सपने सिर्फ सपने बनकर रह गए है। वे 'जुमला' बन गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सिर्फ लोगों को डराती है। वे कहते हैं 'ये खतरे में है, वो खतरों में है'। लेकिन कोई भी खतरे में नहीं हो सकता, यह भगवान राम की भूमि है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार में पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने पार्टी (शिवसेना) के उम्मीदवार राजू श्रीवास्तव के समर्थन में प्रचार शुरू किया है। शिवसेना उम्मीदवार राजू श्रीवास्तव सिद्धार्थनगर जिले के 306-डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। जानकारी के अनुसार, आदित्य आज प्रयागराज जिले के 265-कोरांव विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।  

Tags:    

Similar News