Aaj Ka Mausam: रविवार रहा दिल्ली में सबसे गर्म दिन, इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी बढ़ने लगी है। कल यानी 9 अप्रैल का दिन दिल्ली के लिए इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आज देशभर के कई शहरों में बारिश हो सकती है, जबकि कई राज्यों का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है।;
देश की राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दी है। हफ्ते भर की राहत देने के बाद गर्मी का असर फिर से बढ़ने लगा है। कल यानी 9 अप्रैल का दिन दिल्ली के लिए इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 9 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी का ये सितम अभी अगले 5 दिनों तक जारी रहने वाला है। इसके साथ ही आज यानी रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जाएगा।
अगले 5 दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी
मौसम विभाग के मुताबिक, ज्यादातर राज्यों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। कई राज्य तो ऐसे भी हैं जहां का तापमान 40 डिग्री के करीब जा पहुंचा है। हालांकि, आज सोमवार को मराठवाड़ा, कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि अगले 5 दिनों तक तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
जानें आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम
वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने की आशंका है। आज यूपी में आसमान साफ रहने वाला है।
इन राज्यों में आज बारिश होनी की संभावना
मौसम विभाग की मानें तो आज देश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। विभाग ने बताया कि आज अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, विदर्भ, मराठवाड़ा, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य राज्यों का मौसम शुष्क बना रहेगा।