Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में अगले 24 घंटे में बदल जाएगा मौसम, रक्षाबंधन पर ऐसा रहेगा व्हेदर

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में 19 अगस्त को बारिश होगी। लेकिन आज दिल्ली के कई इलाकों में तेज धूप के साथ बादल भी छाए हुए हैं।;

Update: 2021-08-18 09:37 GMT

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग की तरफ से जारी रिपोर्ट बताती है कि अगले 24 घंटे के भीतर पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल जाएगा। राजधानी दिल्ली के लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में कल यानी 19 अगस्त तक बारिश हो सकती है। अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली में बारिश

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में 19 अगस्त को बारिश होगी। लेकिन दिल्ली के कई इलाकों में तेज धूप के साथ बादल भी छाए हुए हैं। दिल्ली में अगले 5 दिनों तक हल्की बारिश देखने को मिलेगी। रक्षाबंधन यानी 22 अगस्त को भी दिल्ली में बारिश की संभावना है। जबकि उम्मीद है कि अगले ही दिन 23 अगस्त को दिल्ली में आंधी के साथ बारिश होगी।

उत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते पाकिस्तान और उत्तर भारत में मौसम बदलेगा। जिसकी वजह से चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी बना हुआ है। मानसून अभी भी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और ओडिशा के ऊपर बना हुआ है। इस मानसून का असर पूरे भारत में देखा जा सकता है।

मध्य भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश

अगर अन्य राज्यों की बात करें तो मध्य भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। आज, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, एमपी, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और झारखंड जैसे राज्यों में बारिश की संभावना है। इसका असर पूरे भारत में देखा जा सकता है। जबकि 19 अगस्त को बादल उत्तर भारत की ओर बढ़ते हुए दिखाई देंगे। जिसका सीधा असर यहां दिखेगा। 

Tags:    

Similar News