उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, कर्नल अजय कोठियाल ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड से आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आई है। आप पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने इस्तीफा दे दिया है।;
उत्तराखंड से आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आई है। आप पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल ने इस्तीफा दे दिया है। अजय कोठियाल ने दिल्ली के सीएम और पार्टी से राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना त्याग पत्र दिया है, इसके साथ ही ट्विटर पर अपना त्यागपत्र शेयर किया।
कर्नल अजय कोठियाल ने ट्विटर पर त्यागपत्र शेयर करते हुए लिखा कि पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं तथा बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैं आज दिनांक 18 मई 2022 को आम आदमी पार्टी की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। ये त्याग पत्र अरविंद केजरीवाल को भेज दिया गया है।
अभी हाल ही में उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव हुए थे। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी को सिर्फ पंजाब में जीत हासिल हुई, इन सभी के बीच में उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को सीएम फेस बनाकर राज्य के चुनाव में उतारा था, लेकिन वह चुनाव हार गए और इतना ही नहीं अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। पार्टी ने गंगोत्री विधानसभा सीट कर्नल को चुनावी मैदान में उतारा था।
आपको बता दें सेना से रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने ऑपरेशन कोंगवतन के दौरान 7 आतंकियों को मार गिराया था। उकी बहादुरी पर भारत सरकार ने उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। इतना ही नहीं उनके नेतृत्व में ऑपरेशन पराक्रम के दौरान 4 गढ़वाल राइफल्स ने 21 आतंकियों को मार गिराया था। अजय कोठियाल की लिस्ट में 17 आतंकवादियों को ढेर करने नाम शामिल है।