दक्षिणी निगम : जेएनयू मामले पर आप और भाजपा आमने -सामने
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति बैठक में(जेएनयू) में हुई हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के सदस्य आमने सामने रहे।;
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति बैठक में जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) में हुई हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा के सदस्य आमने सामने रहे। निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में सोमवार को आयोजित बैठक के दौरान निगम के एक मामले पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं करने की बात से शुरू हुए जेएनयू मामले पर उक्त दोनों दलों के सदस्यों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाया।
आप के सदस्य नरेंद्र गिरसा ने कहा कि पुलिस को करीब 90 कॉल हुई, आठ घंटे तक वहां माहौल गर्म रहा लेकिन दिल्ली पुलिस ने कुछ नहीं किया। वहीं, भाजपा के सदस्यों ने कहा कि जब पुलिस कार्रवाई करती है तो कहां जाता है कि पुलिस कॉलेज परिसर में क्यों घुसी। कानून व्यवस्था को लेकर दोनों दलों के सदस्यों आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे।