संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ी, रिहाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर काटा बवाल
AAP workers protest in Delhi: संजय सिंह की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही थी। उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। इस बीच दिल्ली में आप कार्यकर्ता और नेताओं ने बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पढ़िए पूरी खबर...;
AAP Workers Protest: दिल्ली शराब नीति मामले में फंसे संजय सिंह के समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने आज यानी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। बेकाबू प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि संजय सिंह को तुरंत रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी के नेताओं को परेशान करना चाहती है। बहरहाल, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि संजय सिंह को हाल ही में ईडी (ED) ने गिरफ्तार किया था। आज उनकी न्यायिक हिरासत समाप्त हो रही थी। ऐसे में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने उनकी हिरासत की तारीख को 10 नवंबर तक बढ़ा दी है।
कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक AAP कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय तक मार्च करने का प्रयास किया। लेकिन, उन्हें पुलिस ने रोक लिया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान दिल्ली पुलिस और AAP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सैकड़ों नेता और हजारों कार्यकर्ता केंद्र के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
इससे पहले भी कार्यकर्ताओं ने किया था विरोध प्रदर्शन
बता दें कि संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद भी आप कार्यकर्ता और नेताओं ने बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सड़क पर उतरे थे और विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं का विरोध प्रदर्शन सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी देखने को मिला था। हालात पर काबू पाने के लिए उस वक्त भी पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया था।
4 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी
ईडी ने दिल्ली शराब नीति में अनियमितत मामले में 4 अक्टूबर को करीब संजय सिंह के आवास पर छापेमारी की थी। ये छापेमारी 10 घंटे तक चली थी। इसके बाद जांच एजेंसी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 5 अक्टूबर को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से कोर्ट ने उन्हें 10 अक्टूबर तक की रिमांड पर भेज दिया था। हालांकि बाद में तीन दिन और रिमांड बढ़ा दी गई। फिर मामले में 13 अक्टूबर को सुनवाई हुई, जहां कोर्ट ने उन्हें 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आज उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी। ऐसे में उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में फिर से पेश किया गया।
ये भी पढ़ें:- Delhi Air Pollution: दिल्ली की विषैली हवा में हरियाणा से पंजाब तक की सियासत घुली, घुट रहा लोगों का दम