Aarey Protest: मुंबई के आरे कॉलोनी में धारा 144 लागू, 20 लोगों को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

Aarey Protests/मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने 20 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।;

Update: 2019-10-05 04:46 GMT

Aarey protests/मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रदर्शन करने वाले 20 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।  

गिरफ्तार लोगों को किया जाएगा कोर्ट में पेश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने अब तक 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन सभी लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 353 और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

धारा 144 लागू

वहीं दूसरी तरफ आरे इलाके में पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है और पूरे आरे जंगल को सीज कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने 100 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ हो रही है। अब तक आरे कॉलोनी में 200 पेड़ो को काट दिया है।

बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई में पेड़ों की कटाई का आदेश दिया। कोर्ट ने बीएमसी के फैसले के खिलाफ सभी याचिकाओं रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि 2700 से अधिक पेड़ों की कटाई की अनुमति दी थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News