Aarey protests: सीजेआई से आज मिलेगा स्टूडेंट डेलिगेशन, 2500 से अधिक पेड़ कटे

Aarey protests/ मुंबई के आरे कॉलोनी (Aarey Colony) में पेड़ों की कटाई का मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 2500 से अधिक पेड़ काटे (Trees Cut) जा चुके हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) रंजन गोगोई से आज स्टूडेंट का एक डेलिगेशन मिलेगा।;

Update: 2019-10-06 06:40 GMT

Aarey protests/ मुंबई मेट्रो निर्माण (Mumbai Metro) के दौरान पेड़ों की कटाई को लेकर आरे कॉलोनी (Aarey Colony) में 2500 से अधिक पेड़ों की कटाई के बाद हलचल जारी है। इस मामले पर भाजपा और शिवसेना अलग अलग नजर आ रही हैं।

गिरफ्तार लोगों को भेजा गया जेल

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने 29 लोगों की गिरफ्तार किया, जिन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया है। वहीं 38 लोगों की गिरफ्तारी के लिए भारी प्रतिबंधों के बीच विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। 

ये नेता लिए हिरासत में

इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं को भी हिरासत में लिया है। एनसीपी विधायक जितेंद्र अवध, शिवसेना नेताओं प्रियंका चतुर्वेदी और पूर्व मेयर शुभा राउल सहित कई लोगों को पेड़ों की कटाई का विरोध करते हुए हिरासत में लिया गया था।

बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश

जानकारी के मुताबिक, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद पेड़ों की कटाई शुरू हो गई। अब तक 2500 से अधिक पेड़ काटे जा चुके हैं और कटाई का काम अंतिम चरण में है। ऐसे हालात में पुलिस ने पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर रखी है।

शिवसेना, बीजेपी और कांग्रेस की बयानबाजी

इससे पहले शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर तंज कसा था। ठाकरे ने कहा था कि पेड़ काटने वाले बीएमसी अधिकारियों को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भेज देना चाहिए। हम मेट्रो चाहते हैं। प्रचार एमएमआरसीएल बिल्कुल गलत था। वहां उन्हें पोस्ट दे देनी चाहिए।

शिवसेना और बीजेपी इस मुद्दे को लेकर अलग दिख रही हैं। महाराष्ट्र में विपक्ष ने पेड़ों की कटाई के लिए सरकार को दोषी ठहराया। वहीं कांग्रेस ने बीएमसी के पेड़ प्राधिकरण के पेड़ों को काटने के फैसले की कड़ी निंदा की और भाजपा सरकार को समर्थन जारी रखने की निंदा करते हुए कहा कि शिवसेना दोहरा मानदंड अपना रही है। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News