Abdul Kalam Birth Anniversary : पीएम मोदी ने किया APJ अब्दुल कलाम को नमन, पुरानी तस्वीर शेयर कर कही ये बात
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr APJ Abdul Kalam) की 90वीं जयंती है। मिसाइल मैन (Missile Man) का जन्म 5 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। एपीजे अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे हैं। उनका जीवन देश के लिए प्रेरणा है।;
भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम (Dr APJ Abdul Kalam) की आज 90वीं जयंती है। मिसाइल मैन (Missile Man) का जन्म 5 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। एपीजे अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे हैं। उनका जीवन देश के लिए प्रेरणा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने उन्हें याद किया। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
दरअसल, पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर एपीजे अब्दुल कलाम के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ''मिसाइल मैन के रूप में विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने अपना जीवन भारत को सशक्त, समृद्ध और सामर्थ्यवान बनाने में समर्पित कर दिया। देशवासियों के लिए वे हमेशा प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।''
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी श्रद्धांजलि
वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हैं। यहां उन्होंने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीर पर फूल अर्पित किए।