सबरीमाला में हुआ बड़ा हादसा, हादसे में 11 श्रद्धालु हुए घायल

सबरीमाला श्रद्धालुओं पर पेड़ गिर जाने से एक बड़ा हादसा हो गया।इस हादसे में 11 श्रद्धालु घायल हो गए,जिसमें 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।;

Update: 2019-11-26 09:50 GMT

सबरीमाला मंदिर में आज तड़के सुबह करीब दो बजे काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। मंदिर दर्शन के लिए मरकूताम-चंद्रनंदना मार्ग से गुजरते समय 11 श्रद्धालुओं पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में लोगों को काफी चोटें आयी हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालु मंदिर में भगवान अयप्पा की दर्शन कर वापस लौट रहे थे। उस वक्त यह घटना जाते वक्त हुई है।इस घटना में अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पेड़ गिर जाने से घायल श्रद्धालुओं को बचाने के लिए मौके पर पहुंच कर एनडीआरएफ के आपात अभियान दल की मदद से पेड़ को हटाया। इसके बाद दबे हुए घायलों को बाहर निकाला गया।

नजदीकी अस्पताल में भर्ती

एनडीआरएफ की ओर से घायलों को नजदीकी पम्बा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं छह लोगों को जो गंभीर रुप से घायल हुए थे उसे कोट्टायम मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टर के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News