अपना MI-17 हेलिकॉप्टर मार गिराने पर भारतीय वायुसेना के 6 अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
वायुसेना (Indian Air Force) के दो अधिकारियों को कोर्ट मार्शल (Court Martial) का सामना करना पड़ेगा जबकि अन्य चार अधिकारियों को प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना होगा।;
पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक के अगले दिन (27 फरवरी) जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने अपने ही एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर को मार गिराया था। रक्षा सूत्रों के मुताबिक इसको लेकर छह भारतीय वायुसेना के अधिकारियों को अपनी भूमिकाओं के लिए कार्रवाई का सामना करना पडेगा।
Defence sources: Six Indian Air Force officers to face action for their roles in the Mi-17 chopper crash which was hit by own missile on February 27 over Srinagar. Two officers to face court martial while four others to face administrative action in the case. pic.twitter.com/QCZXwrKuNl
— ANI (@ANI) October 14, 2019
रक्षा सूत्रों के मुताबिक दो अधिकारियों को कोर्ट मार्शल का सामना करना पड़ेगा जबकि अन्य चार अधिकारियों को प्रशासनिक कार्रवाई का सामना करना होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App