इरफान खान के निधन पर राहुल गांधी का ट्वीट, लिखा- वो बहुप्रतिभा के धनी अभिनेता थे

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया।;

Update: 2020-04-29 08:08 GMT

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। वहीं उन्होंने कहा कि इरफान खान एक बहू प्रतिभा के धनी अभिनेता थे।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ। एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेता, वह वैश्विक फिल्म और टीवी मंच पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्रांड एंबेसडर थे। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। 

जानकारी के लिए बता दें कि बीती शाम को अभिनेता इरफान खान को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा था। इरफान खान कोकिलाबेन अस्पताल में कैंसर के इलाज के बाद रूटिंग चेकअप के लिए जाते रहते थे। वो हाई ग्रेड न्यूरोएंडोक्राइन से पीड़ित थे।

बीते दिनों इरफान खान की मां सैयदा बेगम का जयपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। लॉक टाउन के वजह से इरफान मां की अंतिम विदाई में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में कहा जा रहा था कि वह डिप्रेशन में थे। लेकिन अपनी मां की अंतिम विदाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देखा था।

Tags:    

Similar News