अधीर रंजन चौधरी बोले- सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे, विवादित टिप्पणी पर वित्त मंत्री ने दी ये प्रतिक्रिया

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो दिन से जब हम विजय चौक की तरफ जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं।;

Update: 2022-07-28 06:53 GMT

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने भारत की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President of India Draupadi Murmu) को राष्ट्रपत्नि कह दिया। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार अधीर रंजन चौधरी से माफी मांगने की मांग कर रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता कांग्रेस नेता के बयान पर प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। जबकि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) का कहना है कि अधरी रंजन चौधरी ने माफी मांग ली है। 

गलती से राष्ट्रपति की जगह कह दिया राष्ट्रपत्नि

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो दिन से जब हम विजय चौक की तरफ जा रहे थे। हमसे पूछा जा रहा था कि आप कहा जा रहे हैं। हम उनसे कह रहे थे कि हम राष्ट्रपति भवन जाना चाहते हैं और राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। कल मुझसे गलती से ये (राष्ट्रपत्नी) शब्द निकल गया था।

सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे

मैं जानता हूं कि भारत की राष्ट्रपति चाहे कोई भी हो वे हमारे लिए राष्ट्रपति ही हैं। ये शब्द बस एक बार निकला है। ये चूक हुई है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी के कुछ लोग राई का पहाड़ बना रहे हैं।

विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्पष्ट रूप से लोकसभा के विपक्ष के नेता का उद्देश्य नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का अपमान करना था। जो एक स्व-निर्मित महिला हैं, एक आदिवासी पृष्ठभूमि से आती हैं। पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। 'राष्ट्रपत्नी' शब्द का प्रयोग कहीं नहीं होता है। राष्ट्रपति शब्द पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए समान रूप से इस्तेमाल होता है। यह एक सामान्यज्ञान है।

कांग्रेस ने भाजपा से माफी मांगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर चौधरी की 'राष्ट्रपत्नी' वाली टिप्पणी पर कांग्रेस ने भाजपा से माफी मांगी। लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित की गई। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के विरोध में संसद में प्रदर्शन किया।

Tags:    

Similar News