उत्तरप्रदेश: 21 सितंबर से कर सकेंगे ताज का दीदार, ऐसे मिलेगा टिकट

उत्तरप्रदेश सरकार ने अनलॉक-4 के अंतर्गत ताजमहल खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद आगरा जिलाधिकारी ने फैसला लिया है कि 21 सितंबर से ताजमहल आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।;

Update: 2020-09-07 19:17 GMT

उत्तरप्रदेश सरकार ने अनलॉक-4 के अंतर्गत ताजमहल खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके बाद आगरा जिलाधिकारी ने फैसला लिया है कि 21 सितंबर से ताजमहल आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।हालांकि इसमें पर्यटकों की एक सीमा तय कर दी गई है। साथ टिकटों के लिए सूचना जारी कर दी गई है।

जारी किए निर्देश

जिलाधिकारी ने ताजमहल खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जानकारी मिली है कि पर्यटक 21 सितंबर से ताज का दीदार कर पाएंगे। हालांकि ताजमहल के दीदार के लिए एक दिन में सिर्फ 5000 लोगों को ही अनुमति दी गई है। इसके अलावा आगरा फोर्ट में एक दिन में 2500 पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा।

जानकारी मिली है कि इन किलों में टिकट काउंटर फिलहाल बंद ही रहेंगे। हालांकि लोग ऑनलाइड मोड से ताजमहल देखने के लिए टिकट खरीद पाएंगे। बता दें कि ताजमहल 17 मार्च को कोरोना की वजह से बंद कर दिया गया था।

चार बार ताजमहल हो चुका है बंद

बता दें कि इससे पहले तीन बार ताजमहल को बंद किया जा चुका है। साल 1942 में ताजमहल को विश्व युद्ध के दौरान पहली बार बंद किया गया था। दूसरी बार ताजमहल को 1971 में पाकिस्तान और भारत के बीच हुए युद्ध के दौरान बंद करना पड़ा था। वहीं तीसरी बार ताजमहल को आगरा में बाढ़ आने के कारण साल 1978 में बंद किया गया था। इस साल यानि 2020 में ताजमहल को कोरोना वायरस के कारण चौथी बार बंद किया गया है। 

Tags:    

Similar News