कृषि बिल को लेकर राहुल गांधी का मोदी पर तंज, बोले - क्या किसान अंबानी और अडानी से सौदा कर पाएंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज किशनगंज में जनसभा को संबोधित किया। जहां पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है।;

Update: 2020-11-03 13:01 GMT

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज समाप्त हो गया है। वहीं, तीसरे और आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को होना है। जिसके नतीजे 10 नवंबर को आएंगे। वहीं, तीसरे चरण को लेकर बीजेपी, कांग्रेस समते कई पार्टी लगातार रैलियां कर रही है।

इस बीच मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किशनगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जहां राहुल गांधी ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है। रैली में राहुल ने कहा कि बिहार में नीतीश जी और मोदी जी का मिलीभगत चल रहा है।

बीजेपी की बी-टीम का काम है नफरत फैलाना

दोनों ने बिहार को लूटा है और आगे भी यहीं काम करने का प्लान किया जा रहा है। बिहार के किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों को नष्ट किया है। राहुल गांधी ने कहा कि पीएम और आरएसएस ने किसानों और गरीबों पर सबसे ज्यादा हमला किया है। भाजपा-आरएसएस का काम नफरत फैलाना और बांटना है।

बीजेपी की बी-टीम नफरत फैलाती रहती है। हम ए और बी दोनों टीमों से लड़ते हैं। हालांकि बीजेपी के इस रवैये को देखकर जनता भी अब मुंह मोड़ना शुरू कर दी है। जिसका परिणाम इस विधानसभा चुनाव में दिख जाएगा। बिहार के युवाओं और किसानों ने मन बना लिया है कि महागठबंधन को चुनाव जीताना है और बिहार को बदलने का काम शुरू करना है।

छत्तीसगढ़ की तरह बिहार के किसानों को भी मिले पैसे

राहुल गांंधी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार सीधे किसानों के खाते में पैसे डालती है। जबकि बिहार की सरकार किसानों का पैसा छीन लेती है। मोदी ने नया कृषि बिल लाया है, जो किसानों के हित में नहीं है। ये बिल मोदी जी के कुछ मित्रों के लिए है।

क्या किसान अंबानी और अडानी से सौदा कर पाएंगे। एक गुजरात में है, एक बॉम्बे में है और आप बिहार में हैं। हम यह आदत बनाना चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ की तरह, बिहार के किसानों को भी 2500 रुपये का धान मिलना चाहिए।

Tags:    

Similar News