Albert Einstein Inventions: कौन थे अल्बर्ट आइंस्टीन, जिनकी थ्योरी से हुआ दुनिया में कई चीजों का अविष्कार

उन्होंने कड़ी मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें गणित बहुत पसंद था। लेकिन आइंस्टाइन ने भौतिकी को अच्छी तरह समझाने के लिए कई अविष्कार किए।;

Update: 2022-03-14 10:23 GMT

अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) एक विश्व प्रसिद्ध और एक महान वैज्ञानिक और सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे। जिन्होंने अपने सिद्धांतों की वजह से दुनिया में कई ऐसे अविष्कार किए, जिन नियमों पर आज हम चलते हैं। अपने जीवन में आइंस्टीन ने कई आविष्कार किए हैं। जिनमें से कई आविष्कारों के लिए आइंस्टीन का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है। विज्ञान के साथ आधुनिक युग को आसान बनाने में इस महान वैज्ञानिक का बहुत बड़ा योगदान रहा। 1921 में आइंस्टीन को उनके आविष्कारों के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने कड़ी मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें गणित बहुत पसंद था। लेकिन आइंस्टाइन ने भौतिकी को अच्छी तरह समझाने के लिए कई अविष्कार किए।

आइंस्टीन ने कई आविष्कार किए....

अल्बर्ट एक प्रसिद्ध भौतिकशास्त्र वैज्ञानिक थे। जिन्होंने साधारण संबंध (simple relative theory) को विकसित किया। आइए हम बात करते हैं दुनिया के सबसे मशहूर साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन के अविष्कारों की...

1. E=mc2 थ्योरी

कहते हैं कि अल्बर्ट आइंस्टीन ने द्रव्यमान और ऊर्जा के बीच एक समीकरण को सिद्ध कर दिया था, इसी थ्योरी के अविष्कार ने दुनिया में एटम बम को जन्म दिया। इसे परमाणु ऊर्जा भी कहा जाता है।

2. क्या था प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत

1908 में अल्बर्ट आइंस्टीन ने प्रकाश का क्वांटम सिद्धांत पेश किया था। पहले के सिद्धांतों में कहा गया था कि प्रकाश तरंगों के रूप में चलती हैं। लेकिन अपने इस सिद्धांत में अल्बर्ट ने कुछ धातुओं से इलेक्ट्रॉनों के उत्सर्जन की जानकारी दी। इसी थ्योरी के चलते फोटो इलेक्ट्रिक इफेक्ट आया। कह जाता है कि इसी थ्योरी की वजह से आज हम अपने घरों में टीवी देख पाते हैं।

3. क्या था ब्राउनियन आंदोलन

अपनी थ्योरी पर रिसर्च के दौरान अल्बर्ट ने सबसे बड़ी और सबसे अच्छी खोज की थी। किसी तरल के अंदर तैरते कणों की इधर उधर चलने की गति को ब्राउनियन गति या पेडिस कहा जाता है। इसी ब्राउनियन आंदोलन को एक कण की यादृच्छिक को ज़िग-ज़ैग गति कहा गया। पानी में पराग कणों की सही गति क्या है। उसी का अल्बर्ट ने अविष्कार किया था। इसी लिए इसे ब्राउनियन आंदोलन कहा गया।

4. नीला आसमान

कहते हैं कि अल्बर्ट आइंस्टीन ने आसमान नीला क्यों है, इसको लेकर भी अपनी थ्योरी से कई तर्क दिए। इसी में बात करते हैं आइंस्टीन का रेफ्रिजरेटर अविष्कार की। कहते हैं कि ये सबसे छोटा अविष्कार था। जिसने दुनिया में रेफ्रिजरेटर को जन्म दिया। एक ही जगह पर अमोनिया, पानी, ब्यूटेन और अधिकतम ऊर्जा उपयोग किया जा सकता था।

Tags:    

Similar News