Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा का आज आखिरी दिन, जानें कितने श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा का आज आखिरी दिन है। 31 अगस्त यानी आज छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ यात्रा समाप्त हो जाएगी। इस बार 62 दिवसीय यात्रा में काफी संख्या में तीर्थयात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं। पढ़ें रिपोर्ट...;

Update: 2023-08-31 03:57 GMT

Amarnath Yatra 2023: पवित्र अमरनाथ यात्रा का आज आखिरी दिन है। 31 अगस्त यानी आज छड़ी मुबारक के दर्शन के साथ यात्रा का समापन हो जाएगा। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पहलगाम स्थित अमरनाथ गुफा में स्थापित बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस बार भी श्रृद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ जुटी थी। 30 जून को अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था गुफा के लिए रवाना हुआ था।

एक अधिकारी ने कहा कि इस साल यात्रा की शुरुआत के दौरान तीर्थयात्रियों की अच्छी भीड़ थी। हालांकि, बाद में हर गुजरते दिन के साथ इसमें गिरावट आने लगी, जिससे अधिकारियों को यात्रा को निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले ही रोकनी पड़ी। उन्होंने कहा कि इस साल, कई वर्षों के बाद काफी अच्छी संख्या में तीर्थयात्री आए। इनका आंकड़ा तकरीबन 5 लाख के आसपास रहा।

पिछले कई सालों से कम आ रहे थे तीर्थयात्री

पिछले कई सालों से अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) में तीर्थयात्रियों की संख्या काफी कम देखने को मिली है। 2012 में बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले 6 लाख से ज्यादा श्रृद्धालुओं की तुलना में, साल 2022 में यह संख्या घटकर 3 लाख पर ही सिमट कर रह गई। हालांकि, इस साल यह तकरीबन 5 लाख के आसपास हो गई है।

62 दिवसीय तीर्थयात्रा इस साल 1 जुलाई को शुरू हुई और 31 अगस्त को 'छड़ी मुबारक' कार्यक्रम के साथ समाप्त होगी। लैंडस्लाइड और भारी बारिश की वजह से भी इस यात्रा को कई बार बीच में रोकना पड़ा था। अगर खराब मौसम बड़ी बाधा ना बनता तो अमरनाथ में तीर्थयात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती थी। अधिकारी ने कहा कि पवित्र गदा के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में संतों का एक समूह छड़ी मुबारक लेकर गुरुवार को अमरनाथ गुफा पहुंचेगा और आज रात पंचतरणी में बिताएगा। अधिकारी ने कहा कि 31 अगस्त को श्रावण-पूर्णिमा के अवसर पर, छड़ी मुबारक को सूर्योदय से पहले अमरनाथ के पवित्र मंदिर में ले जाया जाएगा और पूजन उगते सूरज के साथ शुरू होगा।

Tags:    

Similar News