खराब मौसम और भूस्खलन के कारण 4 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा स्थगित

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने मौसम साफ हो जाने तक यात्रा को निलंबित कर दिया है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है।;

Update: 2019-08-01 12:45 GMT

उत्तराखंड और जम्मू में खराब मौसम और लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra 2019) चार अगस्त तक के लिए रोक दी गई है। इसके पहले बुधवार को भी रास्ते में पत्थरों के गिरने से अमरनाथ यात्रा रोकी गई थी।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिन प्रदेश में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने मौसम साफ हो जाने तक यात्रा को निलंबित कर दिया है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के कुछ क्षेत्रों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (Shri Amarnath Ji Shrine Board) के प्रवक्ता ने कहा कि भारी बारिश के कारण पहलगाम से बालटाल के बीच का रास्ता फिसलन भरा हो जाता है। जिससे श्रद्धालुओं को खासी परेशानी होती है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना से बचने हेतु यात्रा को निलंबित करना उचित समझा गया।

इसी मंगलवार को ही दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा में दर्शन के लिए करीब 12 सौ श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ था। अधिकारियों ने इसे अबतक का सबसे छोटा जत्था बताया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस जत्थे में कुल 252 महिलाएं शामिल हैं।

उत्तराखंड व आसपास के राज्यों में हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन के साथ यातायात पर भी प्रभाव डाला है। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को बंद कर दिया गया है। बता दें कि 1 जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा 15 अगस्त यानी सावन पूर्णिमा तक संपन्न होनी है।

खराब मौसम ने श्रद्धालुओं की मुश्किले बढ़ा दी हैं। अगले तीन दिन यात्रा पूरी तरह से बंद रहेगी। साथ ही अगर आगे भी अगर मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश, भूस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया जाता है तो यात्रा निलंबित ही रहेगी। 


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News