देश तोड़ने वालों की तारीफ कर रहे हैं शत्रुघ्न सिन्हा : अमित शाह

शाह ने उड़िसा के मयूरभंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा पर जमकर हमला बोला।;

Update: 2019-04-27 12:54 GMT

भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा के मोहम्मद जिन्ना वाले बयान पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने उड़िसा के मयूरभंज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जमकर हमला बोला।

शाह ने पलटवार करते हुए कहा कि अभी-अभी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि जिन्ना भी महात्मा गांधी और सरदार पटेल की तरह महापुरुष थे। जिस जिन्ना ने देश को तोड़ने का काम किया उसकी प्रशंसा ये कांग्रेस वाले कर रहे हैं, ये उनका चरित्र बताता है।

शाह ने आगे कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा जब भाजपा में थे तब वे राष्ट्रवाद पर बोलते थे। अब वे कांग्रेस ज्वाईन कर लिए हैं इसलिए उनके बोल इस तरह से निकल रहे हैं।

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा के सौसर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि मोहम्मद अली जिन्ना ने देश की स्वतंत्रता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App 

Tags:    

Similar News