Hindi Diwas Awards: हिंदी को बढ़ावा देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने की अपील, कई लोगों को राजभाषा अवॉर्ड से किया सम्मानित
देश दुनिया में हिंदी भाषा की अपनी एक अलग पहचान है। भारत ही नहीं दुनिया में भी हिंदी भाषा तेजी से आगे बढ़ रही है। हिंदी के विस्तार और प्रोत्हान को देखते हुए सरकार ने कुछ लोगों को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया है।;
देश दुनिया में हिंदी भाषा की अपनी एक अलग पहचान है। भारत ही नहीं दुनिया में भी हिंदी भाषा तेजी से आगे बढ़ रही है। हिंदी के विस्तार और प्रोत्हान को देखते हुए सरकार कुछ लोगों को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया है।
एएनआई के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह 14 सितंबर को हिंदी दिवस के मौके पर भाषा को बढ़ावा देने वाले विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और कार्यालयों के प्रमुखों को राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया। दिल्ली के विज्ञान भवन में यह कार्यक्रम रखा गया है।
गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस पर विभिन्न विभागों, मंत्रालयों और कार्यालयों के प्रमुखों को हिंदी को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान के लिये राजभाषा पुरस्कार से सम्मानित किया। pic.twitter.com/leVeEAqOhB
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) September 14, 2019
हिंदी दिवस पर बोले अमित शाह ने कहा कि हमारी भाषा दुनिया में सबसे समृद्ध भाषाओं में से एक है। मैं हिंदी दिवस के मौके पर देश को शुभकामनाएं देता हूं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के सपनों के भारत में हर शख्स रोजाना हिंदी भाषा का खुलकर इस्तेमाल करें और इसको आगे बढ़ाए।
#WATCH: Union Home Min Amit Shah says,"Diversity of languages&dialects is strength of our nation. But there is need for our nation to have one language,so that foreign languages don't find a place. This is why our freedom fighters envisioned Hindi as 'Raj bhasha'." #HindiDiwas pic.twitter.com/h0BK2ofH7N
— ANI (@ANI) September 14, 2019
वहीं दूसरी तरफ एक ट्वीट श्रृति एचएम ने लिखा कि केवल हिंदी को ही राजभाषा के रूप में मना गया है जो अन्य भाषाओं के अलग दिखाता है। इसमें 22 अनुसूचित भाषाओं को आधिकारिक दर्जा दिया गया है।
दुनिया में चौथे नंबर पर हिंदी
बता दें कि भारत में 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस दिन 1949 में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। जो देवनागरी लिपि में लिखी जाती है और सभी सरकारी कार्यालयों में हिंदी में ही आधिकारिक तौर पर काम होता है। हिंदी दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है।
भारत में 40 फीसदी लोग करते हैं हिंदी का इस्तेमाल
सरकारी कार्यालयों में ही नहीं कई निजी संगठनों और स्वयंसेवी समूहों ने भी इस दिन को मनाना शुरू कर दिया है। देश में लगभग 40 फीसदी लोगों ही राजभाषा का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अभी तक हिंदी को राष्ट्र भाष का दर्जा नहीं मिला है। राजभाषा हिंदी संविधान की 6वीं अनुसूची में 22 भाषाओं में से सबसे बड़ी बोली जाने वाली भाषा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App