अमित शाह का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय, गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में ट्वीट करके उनके (शाह) मंत्रिपरिषद में शामिल होने पर शुभाकामनाएं दी।;
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में ट्वीट करके उनके (शाह) मंत्रिपरिषद में शामिल होने पर शुभाकामनाएं दी। वघानी के ट्वीट ने शाह के मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया। मोदी और उनकी नयी टीम आज शाम 7 बजे शपथ लेंगे।
गुजरात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मजबूत साथी के रूप में शामिल होने पर अमित शाह से शुभेच्छा मुलाकात की और शुभकामनाएं दी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App