भारत चीन सीमा पर हिंसा के बाद सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने टाला अपना दौरा

भारत चीन सीमा पर दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद भारत के सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने अपना दौरा टाल दिया है।;

Update: 2020-06-16 11:15 GMT

भारत चीन सीमा पर दोनों सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद भारत के सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने अपना दौरा टाल दिया है। लद्दाख में भारत और चीन सैनिकों के बीच झड़प हो गई। जिसमें दोनों देशों के जवान मारे गए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना के प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे का आज पठानकोट में दौरा था। जिसे अब टाल दिया है। हादसे से पहले आर्मी चीफ का पठानकोट में दौरा होने वाला था। आर्मी चीफ एमएम नरवणे ने पठानकोट स्थिति मिलिट्री स्टेशन का अपना दौरा रद्द कर दिया है।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और चीन सीमा पर लद्दाख के गलवान घाटी में पत्थरबाजी हो गई। इस पत्थरबाजी के दौरान भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें दोनों देशों के सैनिक मारे गए।

वहीं इस झड़प के दौरान भारतीय सेना के एक अफसर और 2 जवान शहीद होने की जानकारी मिली है। इसके अलावा चीन के 5 सैनिक इस पत्थरबाजी में मारे गए हैं। इस झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जल्द ही इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री से मुलाकात कर इसकी जानकारी देंगे। अभी हाल ही में दोनों देशों के बीच जनरल लेवल की बैठक हुई थी। जिसमें दोनों देश में शांति बनाए रखने की पहल की थी। दोनों देशों के सेना के उच्च अधिकारी मौके पर बातचीत करके स्थिति को संभालने में जुटे हैं। 

Tags:    

Similar News